मेघालय में कोविड-19 के 501 नए मामले, 13 और मरीजों की मौत
By भाषा | Published: June 12, 2021 10:57 PM2021-06-12T22:57:17+5:302021-06-12T22:57:17+5:30
शिलांग, 12 जून मेघालय में शनिवार को कोविड-19 के 501 नए मामले सामने आए और 13 लोगों की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि यहां संक्रमण से अब तक 727 मरीजों की मौत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि राज्य में 501 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 41,601 हो गई।
उन्होंने बताया कि मेघालय में अभी 4,871 मरीजों का उपचार चल रहा है और 36,003 मरीज़ संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। शुक्रवार तक कुल 4.92 लाख लोगों को टीके की खुराक दी गई है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।