लाइव न्यूज़ :

पूरे हुये अस्त्र मिसाइल के पांच सफल परीक्षण, जानें हवा से हवा में कितनी दूर तक है मार करने की क्षमता

By भाषा | Updated: September 20, 2019 06:07 IST

डीआरडीओ के अध्यक्ष जी सतीश रेड्डी ने अस्त्र विकसित करने वाली टीम को बधाई दी। बयान में कहा गया है कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी डीआरडीओ और भारतीय वायुसेना की टीमों को इन सफल परीक्षणों के लिए बधाई दी है।

Open in App
ठळक मुद्देबयान के अनुसार आयुध के साथ भी मिसाइल के तीन परीक्षण किए गए।डीआरडीओ द्वारा विकसित यह सटीकता के साथ लक्ष्य को नष्ट कर सकता है। 

भारत ने ओडिशा तट पर सुखोई -30 एमकेआई युद्धक विमान से हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल अस्त्र के पांच सफल परीक्षण किए है। यह जानकारी बृहस्पतिवार को एक आधिकारिक बयान में दी गयी। इसमें कहा गया है कि वायु सेना ने सोमवार से बृहस्पतिवार के बीच ये परीक्षण किए। सभी संभावित खतरों को ध्यान में रखकर ये परीक्षण किए गए। 

बयान के अनुसार आयुध के साथ भी मिसाइल के तीन परीक्षण किए गए। आधुनिक प्रौद्योगिकी और नौवहन तकनीकों से लैस अस्त्र (बीवीआरएएम) दृश्य सीमा से आगे हवा से हवा में मार करने में सक्षम मिसाइल है और यह 100 किमी से अधिक तक मार कर सकता है। रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) द्वारा विकसित यह सटीकता के साथ लक्ष्य को नष्ट कर सकता है। 

बयान के अनुसार वायुसेना के साथ मिलकर अत्याधुनिक बीवीआरएएम बनाने का डीआरडीओ का प्रयास हथियार प्रणाली के परीक्षण चरण के साथ सफलतापूर्वक पूरा हो गया। हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) ने हथियारों को जोड़ने के लिए विमान में आवश्यक बदलाव में भूमिका निभाई है। 50 से अधिक सार्वजनिक और निजी उद्योगों ने अस्त्र हथियार प्रणाली के निर्माण में योगदान दिया है। 

डीआरडीओ के अध्यक्ष जी सतीश रेड्डी ने अस्त्र विकसित करने वाली टीम को बधाई दी। बयान में कहा गया है कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी डीआरडीओ और भारतीय वायुसेना की टीमों को इन सफल परीक्षणों के लिए बधाई दी है।

टॅग्स :मिसाइलडीआरडीओइंडियन एयर फोर्स
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

कारोबारतेज आर्थिक विकास के साथ उन्नत परमाणु हथियारों से सुसज्जित मजबूत सैन्य शक्ति बनने की आवश्यकता

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धः अमेरिका ने बड़ी संख्या में ‘पैट्रियट’ मिसाइलों को यूरोप से हटाकर पश्चिम एशिया भेजा?, डोनाल्ड ट्रंप ने हिजबुल्ला से जुड़े वित्तीय नेटवर्क को किया बैन?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है