लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 4,998 नये मामले, संक्रमण की दर 7.24 फीसदी

By भाषा | Updated: November 28, 2020 22:07 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 नवंबर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 4,998 नये मामले सामने आये जिसके बाद संक्रमण की दर 7.24 प्रतिशत हो गयी है जो 23 अक्टूबर के बाद सबसे कम है। इस बीच राजधानी में रिकार्ड 69,051 नमूनों की जांच की गयी है । स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन में इसकी जानकारी दी गयी है ।

बुलेटिन में कहा गया है कि संक्रमण से 89 और लोगों की मौत हो गयी है जिसके बाद राजधानी में इससे मरने वालों की संख्या बढ़ कर 8,998 हो गयी है ।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘ सात नवंबर से दिल्ली में मामले और संक्रमण दर में कमी आ रही है। आज 5000 से कम मामले सामने आए हैं और 89 लोगों की मौत हुई तथा संक्रमण दर 7.24 फीसदी है। उम्मीद है कि आगे भी आंकड़े कम होते जाएंगे। दिल्ली की जनता और दिल्ली की सरकार मिलकर संक्रमण की तीसरी लहर पर जीत हासिल करेगी। कृपया सभी एहतियात बरतते रहें।’’

बुलेटिन में कहा गया है कि दिल्ली में अब तक की सबसे कम संक्रमण दर 23 अक्टूबर को 6.98 फीसदी थी। शुक्रवार को यह दर 8.51 प्रतिशत जबकि बृहस्पतिवार को 8.65 प्रतिशत एवं बुधवार को 8.49 फीसदी थी ।

इसके अनुसार दिल्ली में कल 69,051 नमूनों की जांच की गयी है जो एक रिकॉर्ड है । इनमें 33,147 आरटी—पीसीआर जांच और 35,904 त्वरित एंटीजन जांच शामिल है । बृहस्पतिवार को 64,455 नमूनों की जांच की गयी थी ।

राजधानी में एक दिन में सबसे अधिक 8,593 मामले 11 नवंबर को सामने आये थे और और 18 नवंबर को कोविड—19 से सबसे अधिक 131 लोगों की मौत हो गयी थी ।

बुलेटिन में कहा गया है कि दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामले बढ़ कर 5,61,742 हो गये हैं जिसमें से 5,16,166 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं । इसमें कहा गया है कि राजधानी में उपचाराधीन मामलों की संख्या 36,578 है जो शुक्रवार को 38,181 थी । दिल्ली में निरूद्ध क्षेत्रों की संख्या शनिवार को बढ़कर 5331 हो गई।

स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा है दिल्ली के पास इस तरह की पर्याप्त व्यवस्था है कि कोविड-19 का टीका उपलब्ध होने पर कुछ सप्ताह के भीतर शहर की पूरी जनता का टीकाकरण किया जा सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत अधिक खबरें

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO