लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड में कोविड से 49 मौतें, 4339 नए मामले

By भाषा | Updated: April 23, 2021 21:27 IST

Open in App

देहरादून, 23 अप्रैल उत्तराखंड में शुक्रवार को कोविड ने 49 मरीजों की जान ले ली जबकि एक बार फिर 4000 से ज्यादा अन्य मरीजों में महामारी की पुष्टि हुई।

यहां स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, 49 में से 34 मरीजों ने देहरादून जिले के विभिन्न अस्पतालों में दम तोड़ा जबकि 10 अन्य की मृत्यु नैनीताल जिले के हल्द्वानी में स्थित अस्पतालों में हुई। दो अन्य ने हरिद्वार के रूड़की में तथा एक-एक मरीज ने उधमसिंह नगर जिले के काशीपुर, पौड़ी जिले के श्रीनगर बेस अस्पताल तथा चमोली जिले में अंतिम सांस ली।

इसके साथ ही प्रदेश में महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 2021 हो गई।

प्रदेश भर में शुक्रवार को 4339 मरीजों में कोविड 19 की पुष्टि हुई जिसे मिलाकर अब तक कोरोनावायरस संक्रमितों की संख्या 142349 हो गई है।

इससे पहले बुधवार को भी प्रदेश में 4807 मामले दर्ज किए गए थे।

प्रदेश में सर्वाधिक 1605 कोविड मरीज देहरादून में मिले जबकि हरिद्वार में 1115, नैनीताल में 818, उधम सिंह नगर में 332, नैनीताल में 317, पौड़ी में 243, चंपावत में 187, चमोली में 184 और अल्मोड़ा में 131 मरीज सामने आए।

प्रदेश में 29949 मरीज उपचाराधीन हैं जबकि 107450 मरीज अब तक स्वस्थ हो चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?