लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में 57 एमटी क्षमता के 47 ऑक्सीजन संयंत्र शुरू किए गए : सरकारी आंकड़ा

By भाषा | Updated: September 9, 2021 19:28 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ सितंबर कोविड-19 महामारी की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए दिल्ली में स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ाने के उद्देश्य से 57 एमटी क्षमता के कम से कम 47 मेडिकल ऑक्सीजन संयंत्र लगाए गए हैं। एक आधिकारिक आंकड़े से यह जानकारी मिली।

दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की हालिया बैठक के दौरान यह आंकड़ा साझा किया गया। राजधानी में कोविड-19 प्रबंधन की नीतियां डीडीएमए बनाता है।

आंकड़े के मुताबिक, 100 एमटी से अधिक क्षमता वाले 83 प्रेशर स्विंग एडसॉरप्शन (पीएसए) ऑक्सीजन संयंत्र लगाए जाने हैं।

इसने कहा कि इनमें से 57 एमटी क्षमता के 47 मेडिकल ऑक्सीजन संयंत्र लगाए जा चुके हैं।

डीडीएमए की 27 अगस्त को हुई बैठक के दौरान साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार 22.58 एमटी क्षमता के 20 से अधिक संयंत्र 31 अगस्त तक लगाए जाने थे। इसमें बताया गया कि छह ऑक्सीजन संयंत्र 30 सितंबर तक, सात और संयंत्र 15 अक्टूबर तक और तीन अतिरिक्त संयंत्र 31 अक्टूबर तक शुरू किया जाना है।

दिल्ली सरकार ने हाल में मेडिकल ऑक्सीजन उत्पादन प्रोत्साहन नीति 2021 को अधिसूचित किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्रिकेटDelhi Capitals vs Mumbai Indians: मैच से पहले मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या बाहर, एमआई ने डीसी के खिलाफ किए 3 बदलाव

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों को शुरु होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो