लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड में कोविड-19 के 467 नए मामले

By भाषा | Updated: November 13, 2020 19:56 IST

Open in App

देहरादून, 13 नवंबर उत्तराखंड में शुक्रवार को 467 नए मरीजों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई जबकि चार अन्य मरीजों ने महामारी से दम तोड़ दिया ।

प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग द्वारा यहां जारी बुलेटिन के अनुसार, 467 नए मरीजों के मिलने के साथ ही प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 67,706 हो गयी है । ताजा मामलों में से सर्वाधिक 151 देहरादून जिले में मिले जबकि पौड़ी गढ़वाल और हरिद्वार में 54—54, नैनीताल और चमोली में 37—37 और रूद्रप्रयाग में 32 मरीज सामने आए ।

शुक्रवार को प्रदेश में चार और कोविड मरीजों ने दम तोड़ दिया । महामारी से अब तक प्रदेश में 1097 मरीज जान गंवा चुके हैं ।

प्रदेश में शुक्रवार को 300 और मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो गए । अब तक कुल 61,732 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं और उपचाराधीन मामलों की संख्या 4307 है ।

प्रदेश में कोविड 19 के 570 मरीज प्रदेश से बाहर चले गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी