लाइव न्यूज़ :

अहमदाबाद में कोविड-19 के मरीज की मौत, गुजरात में मृतकों की संख्या पांच हुई

By स्वाति सिंह | Updated: March 29, 2020 10:15 IST

भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या शनिवार को बढ़कर 918 हो गई जबकि संक्रमण की वजह से जान गंवाने वालों की संख्या 20  है।

Open in App
ठळक मुद्देअहमदाबाद में कोविड-19 से पीड़ित 45 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई।राज्य में कोरोना वायरस के कारण अब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है।

अहमदाबाद: अहमदाबाद में कोविड-19 से पीड़ित 45 वर्षीय एक व्यक्ति की रविवार सुबह मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि राज्य में कोरोना वायरस के कारण अब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है। विभाग ने बताया कि मृतक मधुमेह से भी पीड़ित था। इसी के साथ अहमदाबाद में अब तक इस घातक बीमारी के चलते तीन लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। इससे पहले, भावनगर और सूरत में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। शनिवार शाम तक राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 55 थी। 

भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या शनिवार को बढ़कर 918 हो गई जबकि संक्रमण की वजह से जान गंवाने वालों की संख्या 20  है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी। इस विषाणु से अबतक महाराष्ट्र में पांच, गुजरात में तीन, कर्नाटक और मध्य प्रदेश में दो-दो और तमिलनाडु, बिहार, पंजाब, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है। मंत्रालय की ओर से शाम पौने छह बजे जारी किए ताज़ा सूचना के मुताबिक, देश में कोविड-19 के पाजीटिव मामलों की संख्या 819 है, जबकि 79 लोग इस बीमारी से ठीक हो गए हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और एक मरीज को दूसरी जगह भेज दिया गया है। आंकड़ों के मुताबिक, देश में कुल 918 मामले हैं जिनमें 47 विदेशी नागरिक शामिल हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस वायरस से लड़ने के लिए लॉकडाउन का ऐलान किया था। आज लॉकडाउन का पांचवां दिन है। आज (29 मार्च) को कोरोना संक्रमित लोगों का आंकड़ा 918 पहुंच गया। देश में कोरोना से 20  लोगों की मौत हो चुकी है। पूरे देश में 24 मार्च से 21 दिनों का लॉकडाउन है। वहीं दुनिया भर में कोरोना से मरने वालों की संख्या 24 हजार से ज्यादा हो गई है।

 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनसीओवीआईडी-19 इंडियागुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

क्राइम अलर्टदोस्त की पत्नी से बातचीत और धीरे-धीरे प्यार?, पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और जमकर कुटाई, सुबह वरमाला डाल की शादी?

भारतगुजरात में 182 विधानसभा सीट और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जीएसआरटीसी की 182 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कहा-62 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित