लाइव न्यूज़ :

पुलवामा हमले में 44 जवान शहीद, पुलिस ने जारी की 42 शहीदों की लिस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 15, 2019 08:36 IST

पुलवामा हमला: एनआईए की टीम शुक्रवार सुबह कश्मीर पहुँचकर जम्मू-कश्मीर पुलिस की जाँच में मदद करेगी। एनआईए की टीम के साथ फोरेंसिंक एक्सपर्ट भी कश्मीर जाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुलवामा हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा है कि जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा।गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि इस हमले के लिए पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद जिम्मेदार और उसे माकूल जवाब दिया जाएगा।राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल पुलवामा हमले के बाद के हालात पर करीबी नजर बनाए हुए हैं।

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने गुरुवार को हुए पुलवामा आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 44 जवानों की शहादत की पुष्टि की। पुलिस ने हमले में मारे गये 42 जवानों की नाम की लिस्ट जारी की है। 

जिन जवानों के नाम की पुष्टि की गई है वो सभी उस बस में सवार थे जिसमें आत्मघाती कार हमलावार ने  टक्कर मारी थी। 

गुरुवार दोपहर साढ़े तीन बजे के बाद सीआरपीएफ के काफिले पर आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटकों भरी कार से टक्कर मार दी। आतंकवादी ने जिस बस में सीधी टक्कर मारी उसमें 42 जवान सवार थे। इस बस में सवार सभी जवानों की मौत हो गयी। 

इस हमले में सीआरपीएफ की चार बसों को ज्यादा नुकसान पहुंचा। सीआरपीएफ के काफिले में करीब 70 बसें थीं जिनमें 2500 से ज्यादा जवान सवार थे। 

कार से हमले के बाद अन्य आतंकवादियों ने सीआरपीएफ के काफिले पर गोलीबारी की जिसमें 40 से ज्यादा जवान घायल हो गये। 

पुलवामा आतंकी हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने ली है। जैश-ए-मोहम्मद ने एक वीडियो जारी करके आदिल अहमद डार नामक आतंकी को इस हमले का लिए जिम्मेदार बताया।

राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी (एनआईए) की टीम शुक्रवार सुबह कश्मीर पहुँचकर जम्मू-कश्मीर पुलिस की जाँच में मदद करेगी। एनआईए की टीम के साथ फोरेंसिंक एक्सपर्ट भी कश्मीर जाएंगे।

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल पूरे हालात पर करीबी नजर बनाए हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने अजीत डोभाल से मौजूदा परिस्थितियों पर चर्चा की है। 

पुलवामा हमला: नीचे देखें जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा जारी की गई 42 शहीदों की लिस्ट-

पुलवामा हमले में 44 जवान शहीद हुए हैं। पुलिस ने अभी तक 42 जवानों का नाम की पुष्टि की है।

गृहमंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार सुबह श्रीनगर पहुंचने वाले हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमले की निंदा करते हुए कहा कि जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा।

टॅग्स :पुलवामा आतंकी हमलाआतंकी हमलाजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे