लाइव न्यूज़ :

अरुणाचल प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 429 नए मामले, दो मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: May 26, 2021 13:48 IST

Open in App

ईटानगर, 26 मई अरुणाचल प्रदेश में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 429 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमण के मामले बढ़कर 25,002 हो गए, वहीं संक्रमण से दो मरीजों की मौत होने से मृतक संख्या 104 हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

राज्य सतर्कता अधिकारी डॉ लोबसांग जम्पा ने बताया कि संक्रमण से मौत के मामले कैपिटल कॉम्प्लेक्स क्षेत्र और अपर सुबनसिरी जिले से हैं।

संक्रमण के सर्वाधिक 103 मामले कैपिटल कॉम्प्लेक्स क्षेत्र से, तवांग से 49 और लोअर सुबनसिरी से 42 मामले सामने आए हैं।

संक्रमण से 230 और लोग ठीक हुए हैं जिससे संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या राज्य में 21,575 हो गई है। राज्य में 3,323 मरीज उपचाराधीन हैं।

राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ दिमोंग पाडुंग ने बताया कि राज्य में अभी तक 3.36 लाख लोगों को कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव का टीका लग चुका है।

संक्रमण के तेजी से बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए राज्य सरकार ने 31 मई तक नौ जिलों में पूर्णतया लॉकडाउन लगाया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos