लाइव न्यूज़ :

Lata Mangeshkar Chowk: आज अयोध्या में लता मंगेशकर चौक का होगा उद्घाटन, पीएम मोदी ने ट्वीट कर सुर साम्राज्ञी को किया याद

By मनाली रस्तोगी | Updated: September 28, 2022 10:02 IST

सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर की 93वीं जयंती के मौके पर उत्तर प्रदेश के अयोध्या में उनकी स्मृति में एक चौक का नामकरण किया जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देअयोध्या में एक प्रमुख चौराहे पर 14 टन वजनी वीणा की 40 फुट की मूर्ति स्थापित की गई है।सरयू नदी के तट पर स्थित नया घाट क्षेत्र को 7.9 करोड़ रुपए के अनुमानित बजट से लता मंगेशकर चौक विकसित किया गया है।लता मंगेशकर का जन्म 28 सितंबर 1929 को इंदौर में मशहूर संगीतकार दीनानाथ मंगेशकर के यहां हुआ था।

अयोध्या: सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को उन्हें याद कर कहा कि उन्हें इस बात की खुशी है कि उत्तर प्रदेश के अयोध्या में उनकी स्मृति में एक चौक का नामकरण किया जा रहा है। महान गायिका लता मंगेशकर को उनकी 93वीं जयंती पर श्रद्धांजलि देने के लिए उत्तर प्रदेश के अयोध्या में एक प्रमुख चौराहे पर 14 टन वजनी वीणा की 40 फुट की मूर्ति स्थापित की गई है।

लता मंगेशकर चौक नाम के इस चौराहे का उद्घाटन आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। चौक के उद्घाटन के मौके पर केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी भी मौजूद रहेंगे। यही नहीं, पीएम मोदी डिजिटल माध्यम से संदेश देंगे। धार्मिक और राजनीतिक नेताओं को भी आमंत्रित किया गया है। सरयू नदी के तट पर स्थित नया घाट क्षेत्र को 7.9 करोड़ रुपए के अनुमानित बजट से लता मंगेशकर चौक विकसित किया गया है। 

संबंधित जगह का मुख्य आकर्षण यह है कि वहां भारतीय संगीत वाद्ययंत्र 'वीणा' स्थापित किया गया है जिसका वजन 14 टन, लंबाई 40 फुट और ऊंचाई 12 मीटर है। बता दें कि लता मंगेशकर का जन्म 28 सितंबर 1929 को इंदौर में मशहूर संगीतकार दीनानाथ मंगेशकर के यहां हुआ था। "भारत रत्न" लता ने अपनी आवाज और अपनी सुर साधना से बहुत छोटी उम्र में ही गायन में महारत हासिल की और विभिन्न भाषाओं में गीत गाए। 

पिछली पीढ़ी ने जहां लता की शोख और रूमानी आवाज का लुत्फ उठाया, वहीं मौजूदा पीढ़ी उनकी समन्दर की तरह ठहरी हुई परिपक्व गायकी को सुनते हुए बड़ी हुई है। वहीं, मंगेशकर की जयंती पर पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा, "लता दीदी की जयंती पर आज उन्हें याद कर रहा हूं। याद करने को बहुत कुछ है...कई ऐसे संवाद हैं जिनमें उन्होंने मुझ पर अपना प्यार बरसाया। मुझे खुशी है कि आज उनकी स्मृति में अयोध्या में एक चौक का नामकरण किया जाएगा। देश की महान हस्तियों में एक लता दीदी को यह उचित श्रद्धांजलि होगी।"

(भाषा इनपुट के साथ)
टॅग्स :लता मंगेशकरउत्तर प्रदेशअयोध्यायोगी आदित्यनाथनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत अधिक खबरें

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की