लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश के 4 और जिलों में रविवार को लगेगा लॉकडाउन, जानें इन जिलों के नाम

By अनुराग आनंद | Updated: March 25, 2021 07:17 IST

अब मध्य प्रदेश के कुल सात शहरों में शनिवार रात दस बजे शुरु होकर सोमवार सुबह छह बजे तक लॉकडाउन रहेगा।

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश में अब तक कोविड-19 की रोकथाम के लिये 26,90,646 लोगों को टीका लगाया गया है।मध्य प्रदेश में प्रतिदिन तीन लाख लोगों को टीका लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

भोपाल: मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के तेजी से बढ़ते मामलों से चिंतित प्रदेश सरकार ने चार और जिलों बैतूल, छिंदवाड़ा, रतलाम और खरगोन में रविवार को लॉकडाउन लागू करने का निर्णय लिया है।

राज्य के इंदौर, भोपाल और जबलपुर में हर रविवार को लॉकडाउन लागू करने का फैसला पहले ही किया जा चुका है। एक अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को मंत्रिपरिषद की बैठक के बाद यह जानकारी भी दी।

प्रदेश के सात शहरों में शनिवार रात दस बजे से सोमवार सुबह छह बजे तक लॉकडाउन रहेगा

प्रदेश के सात शहरों में शनिवार रात दस बजे शुरु होकर सोमवार सुबह छह बजे लॉकडाउन रहेगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक कोविड-19 की रोकथाम के लिये 26,90,646 लोगों को टीका लगाया गया है। अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में प्रतिदिन तीन लाख लोगों को कोरोनावायरस वैक्सीन लगाने का प्रयास किया जा रहा है ताकि अगले तीन माह में सभी लक्षित समूहों को टीका लगाया जा सके।  

मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के सक्रिया मामला 10 हजार से अधिक

24 मार्च को भी मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 1700 से अधिक नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 10047 हो गई है। बात अगर प्रदेश के बड़े शहरों की जाए तो इंदौर में 477, भोपाल में 385, जबलपुर में 143 और ग्वालियर में 54 नए मरीज मिले हैं। जबकि आज कोरोना के 7 मरीजों की मौत भी हो गई। पॉजिटिव मामलों का प्रतिशत 6.7 बताया गया है।

(एजेंसी इनपुट)

टॅग्स :मध्य प्रदेशकोरोना वायरसकोरोनावायरस वैक्सीन
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब