लाइव न्यूज़ :

मानसून सत्र: कांग्रेस के 4 सांसद पूरे सत्र के लिए लोकसभा से हुए निलंबित, जानिए क्या है वजह

By रुस्तम राणा | Updated: July 25, 2022 16:47 IST

महंगाई को लेकर सदन के अंदर तख्तियों के साथ विरोध प्रदर्शन करने के लिए कांग्रेस के चार सांसदों को पूरे सत्र के लिए लोकसभा से निलंबित कर दिया गया है। निलंबित कांग्रेस सांसदों में मनिकम टैगोर, जोथिमणि, राम्या हरिदास और टीएन प्रतापन हैं।

Open in App
ठळक मुद्देनिलंबित कांग्रेस सांसदों में मनिकम टैगोर, जोथिमणि, राम्या हरिदास और टीएन प्रतापननिलंबित करने से पहले लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सांसदों को दी थी चेतावनी लोकसभा की कार्यवाही को 26 जुलाई को सुबह 11 बजे के लिए स्थगित कर दी गई

नई दिल्ली: संसद का मानसून सत्र चल रहा है। सत्र का पहला सप्ताह हंगामे की भेंट चढ़ गया। खाद्य पदार्थों पर लगाए गए जीएसटी और महंगाई को लेकर विपक्षी दलों के लगातार हंगामे के कारण मानसून सत्र के पहले सप्ताह में बहुत कम कामकाज हो पाया। सत्र के दूसरे सप्ताह  का पहला दिन सोमवार को भी विपक्ष के हंगामे के बाद। लोकसभा की कार्यवाही को 26 जुलाई को सुबह 11 बजे फिर से बैठक के लिए स्थगित कर दी गई।

महंगाई को लेकर सदन के अंदर तख्तियों के साथ विरोध प्रदर्शन करने के लिए कांग्रेस के चार सांसदों को पूरे सत्र के लिए लोकसभा से निलंबित कर दिया गया है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने पहले उन्हें चेतावनी दी थी कि अगर वे विरोध करना चाहते हैं तो वे सदन के बाहर व्यवहार करें और तख्तियां पकड़ें। निलंबित कांग्रेस सांसदों में मनिकम टैगोर, जोथिमणि, राम्या हरिदास और टीएन प्रतापन हैं।

संसद की कार्यवाही के दौरान लोकसभा अध्यक्ष ने कहा, लोकसभा में महंगाई के मुद्दे पर विरोध कर रहे विपक्षी सांसदों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने कहा, मैं सदस्यों से सदन में तख्तियां लाना बंद करने का आग्रह करता हूं। सरकार चर्चा के लिए तैयार।

उन्होंने हंगामा कर रहे विपक्षी सांसदों से कहा कि सदन में तख्ती लेकर आने वाले किसी भी सदस्य को सदन की कार्यवाही में भाग लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी। यह है लोकतंत्र का मंदिर, सदन की गरिमा बनाए रखना सदस्यों की जिम्मेदारी है। 

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन को दोपहर 3 बजे तक स्थगित करने से पहले कहा, अगर आप (विपक्ष) चर्चा करना चाहते हैं तो मैं इसके लिए तैयार हूं। अगर सांसद सदन में केवल तख्तियां दिखाना चाहते हैं तो वे दोपहर 3 बजे के बाद सदन के बाहर ऐसा कर सकते हैं। देश की जनता चाहती है कि सदन चले। 

टॅग्स :ओम बिरलालोकसभा संसद बिलसंसदकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब