लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में तीसरी लहर के मद्देनजर 37,000 बिस्तर तैयार किए जा रहे हैं: जैन

By भाषा | Updated: August 24, 2021 19:47 IST

Open in App

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने मंगलवार को कहा कि कोविड-19 की तीसरी लहर के अंदेशे के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी में चिकित्सा के बुनियादी ढांचे को मजबूत किया जा रहा है और कोरोना वायरस के मरीजों के लिए 37,000 बिस्तरों की व्यवस्था की जा रही है। जैन ने यह भी कहा कि भले ही संक्रमण दर कम हो रही हो और बीते कुछ दिनों में वायरस ने किसी की जान नहीं ली हो, फिर भी दिल्ली सरकार सतर्कता बरतना नहीं छोड़ रही है। जैन ने मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 की मौजूदा स्थिति के लिए की जा रही तैयारियों का जायजा लेने के लिए स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया।उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को संक्रमण दर 0.04 फीसदी रही और 17 नए मामले आए थे तथा बीते तीन दिन में किसी की मौत नहीं हुई है। ताज़े स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक, मंगलवार को भी किसी शख्स की संक्रमण से मौत नहीं हुई। मंत्री ने कहा कि कोविड-19 मरीजों के लिए 37,000 बिस्तर तैयार किए जा रहे हैं, जिनमें से 12,000 बिस्तर आईसीयू के हैं। उन्होंने कहा कि ऑक्सीजन क्षमता के साथ ही जरूरी दवाओं की आपूर्ति को भी ‘उचित तरीके’ से मजबूत किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बयान में जैन के हवाले से कहा गया है कि बच्चों और बुजुर्गों के लिए भी विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं और दिल्ली सरकार कोविड-19 की स्थिति पर करीब से नजर रखे हुए है और अन्य राज्यों की स्थिति को भी देख रही है जहां स्कूलों को खोल दिया गया है।दिल्ली सहित देश के अन्य हिस्सों में कोरोना वायरस की दूसरी लहर अप्रैल-मई में आई थी और जबर्दस्त तबाही मचाई थी। अस्पतालों में बिस्तर और ऑक्सीजन की किल्लत हो गई थी। मंत्री ने कहा, “हम सभी जरूरी इंतजाम कर रहे हैं, लेकिन हमारा ध्यान यह सुनिश्चित करने पर है कि दिल्ली में तीसरी लहर न आए। हालांकि, स्थिति को बेहतर बनाने के लिए टीकाकरण अहम है। हर गुजरते दिन के साथ, टीकों की आपूर्ति बढ़ाई जानी चाहिए और दिल्ली में कोविड-19 की मौजूदा स्थिति को बेहतर बनाने के लिए टीकाकरण तेजी से किया जाना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यGlobal Mental Health Study: भारत के युवाओं में मेंटल हेल्थ का गंभीर संकट! 84 देशों की मेंटल हेल्थ स्टडी में भारतीय युवा 60वें स्थान पर

स्वास्थ्यजम्मू-कश्मीर में नशे के खिलाफ सरकार सख्त, 70 हजार लोगों की पहचान; रोकथाम के उपाय बढ़ाने की तैयारी

भारतबिहार में 'डॉग बाइट' बनता जा रहा है व्यापक स्वास्थ्य समस्या, पिछले साल आए 2,83,274 मामले, औसतन हर दिन 776 लोग हो रहे हैं कुत्ते के काटने का शिकार

ज़रा हटके75 साल के आदमी ने लकवाग्रस्त पत्नी का इलाज कराने के लिए रिक्शे से 300 किमी का सफर किया तय

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण