कोलकाता: नववर्ष की पूर्व संध्या पर 3,678 लोग गिरफ्तार

By भाषा | Published: January 2, 2020 06:11 AM2020-01-02T06:11:33+5:302020-01-02T06:11:33+5:30

कुल 3678 में से 148 लोग गैर जमानती आरोपों में पकड़े गए, 531 लोगों को शराब पीकर और गलत तरीके से गाड़ी चलाने के लिए पकड़ा गया, 654 लोगों को दोपहिया वाहन पर तीन व्यक्ति बैठाने के लिए पकड़ा गया और 1289 लोग हेलमेट न लगाने के लिए पकड़े गए।

3,678 people arrested in Kolkata on New Year's Eve | कोलकाता: नववर्ष की पूर्व संध्या पर 3,678 लोग गिरफ्तार

तस्वीर का इस्तेमाल केवल प्रतीकात्मक तौर पर किया गया है। (फाइल फोटो)

नववर्ष की पूर्व संध्या पर शहर के विभिन्न भागों से 3,678 लोगों को शराब पीकर गाड़ी चलाने से लेकर यातायात नियमों के उल्लंघन तक अलग-अलग अपराधों में शामिल होने के लिए गिरफ्तार किया गया।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। कुल 3678 में से 148 लोग गैर जमानती आरोपों में पकड़े गए, 531 लोगों को शराब पीकर और गलत तरीके से गाड़ी चलाने के लिए पकड़ा गया, 654 लोगों को दोपहिया वाहन पर तीन व्यक्ति बैठाने के लिए पकड़ा गया और 1289 लोग हेलमेट न लगाने के लिए पकड़े गए।

कम से कम 50 लोगों को एहतियातन हिरासत में लिया गया और 831 व्यक्ति उपद्रवी व्यवहार को लेकर हिरासत में लिए गए। एक व्यक्ति को अवैध रूप से हथियार रखने के लिए गिरफ्तार किया गया और चार व्यक्तियों को उपद्रव मचाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

Web Title: 3,678 people arrested in Kolkata on New Year's Eve

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे