लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में सामने आये कोरोना वायरस संक्रमण के 3,643 नये मामले

By भाषा | Updated: August 23, 2021 22:10 IST

Open in App

महाराष्ट्र में सोमवार को इस साल 15 फरवरी के बाद से कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे कम 3,643 नये मामले सामने आए जबकि 105 मरीजो ने दम तोड़ दिया एवं 6,795 मरीजों ने संक्रमण को मात दी। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी के अनुसार राज्य में उपचाराधीन मरीज 50000 के नीचे 49,924 रह गये। पंद्रह फरवरी को महाराष्ट्र में 3,365 नये मामले सामने आये थे। उन्होंने बताया कि आज के नये मामलों को मिलाकर संक्रमितों की संख्या 64,28,294 पर पहुंच गई जबकि महामारी से 105 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 1,36,067 हो गई। अधिकारी ने एक बयान में बताया कि दिन के दौरान कुल 6,795 मरीज संक्रमणमुक्त हुए। इसके साथ, राज्य में स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 62,38,794 हो गई। उल्लेखनीय है कि नंदुरबार जिले में कोविड-19 का एक भी मरीज नहीं है। महाराष्ट्र में कोविड-19 के मरीजों के ठीक होने की दर 97 .05 फीसदी है, जबकि मृत्यु दर 2.11 फीसदी है। अधिकारी के अनुसार 1,53,558 और परीक्षण किये जाने के साथ ही राज्य में कोविड-19 की अबतक 5,24,45,689 जांच की गयी हैं। मुंबई में सोमवार को महामारी के 225मामले सामने आये और चार मरीजों की मौत हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यGlobal Mental Health Study: भारत के युवाओं में मेंटल हेल्थ का गंभीर संकट! 84 देशों की मेंटल हेल्थ स्टडी में भारतीय युवा 60वें स्थान पर

स्वास्थ्यजम्मू-कश्मीर में नशे के खिलाफ सरकार सख्त, 70 हजार लोगों की पहचान; रोकथाम के उपाय बढ़ाने की तैयारी

भारतबिहार में 'डॉग बाइट' बनता जा रहा है व्यापक स्वास्थ्य समस्या, पिछले साल आए 2,83,274 मामले, औसतन हर दिन 776 लोग हो रहे हैं कुत्ते के काटने का शिकार

ज़रा हटके75 साल के आदमी ने लकवाग्रस्त पत्नी का इलाज कराने के लिए रिक्शे से 300 किमी का सफर किया तय

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी