लाइव न्यूज़ :

Famous Surajkund Mela 2022: कोरोना के कारण 2 साल बाद कल से शुरू हो रहा है सूरजकुंड मेला, 20 देश लेंगे इसमें हिस्सा, करीब 25 लाख लोगों की आने की उम्मीद

By आजाद खान | Updated: March 18, 2022 12:34 IST

35th Surajkund Crafts Mela 2022: इस मेले को लेकर सीएम खट्टर ने कहा, "मेला न केवल देश की एकता और अखंडता को मजबूत करता है, बल्कि उनके बीच सांस्कृतिक संबंधों को भी बढ़ावा देता है।"

Open in App
ठळक मुद्देफरीदाबाद में 35वां अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड हस्तशिल्प मेला कल से शुरू होगा।इस मेले में 20 देशों के हिस्सा लेने की उम्मीद है।वहीं करीब 25 लाख लोगों के आने की उम्मीद जताई जा रही है।

35th Surajkund Crafts Mela 2022: हरियाणा के फरीदाबाद में आयोजित होने वाला 35वां अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड हस्तशिल्प मेला 19 मार्च को शुरू होगा और इसका समापन चार अप्रैल होगा। मेला प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों ने गुरूवार को यह जानकारी दी है। आपको बता दें कि यह प्रसिद्ध हस्तशिल्प मेला दुनिया भर से आगंतुकों को आकर्षित करता है, लेकिन पिछले दो वर्षों से कोविड-19 महामारी की वजह से मेले का आयोजन नहीं हो सका था। 

मेले में जम्मू-कश्मीर होगा 'साझेदार राज्य'- सीएम खट्टर

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने गुरूवार को यहां कहा कि इस बार मेले के लिए जम्मू-कश्मीर 'साझेदार राज्य' होगा। मेले में लगभग 20 देशों के हिस्सा लेने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि इन देशों के अंतरराष्ट्रीय कलाकार और शिल्पकार मुख्य आकर्षण होंगे। खट्टर ने यहां संवाददाताओं से कहा, " मेले में आने वाले लोगों की सुविधा के लिए एक ई-टिकटिंग प्रणाली शुरू की गई है। मेले में करीब 25 लाख लोगों के आने की उम्मीद है।" 

क्या कहा सीएम खट्टर ने मेले के बारे में

सीएम खट्टर ने कहा कि पिछले 35 वर्षों से यह मेला शिल्पकारों और हथकरघा कारीगरों को अपने कौशल का प्रदर्शन करने के लिए एक अच्छा मंच प्रदान कर रहा है। उन्होंने कहा, "मेला न केवल देश की एकता और अखंडता को मजबूत करता है, बल्कि उनके बीच सांस्कृतिक संबंधों को भी बढ़ावा देता है। पूरे देश के शिल्पकारों के एक मंच पर आने से उन्हें एक-दूसरे की संस्कृति सीखने का मौका मिलता है।" 

मेले के लिए गाड़ियों के आवाजाही पर लगेगी रोक

इस बीच, मेले के दौरान फरीदाबाद में सुचारू यातायात सुनिश्चित करने के लिए, अधिकारियों ने गुरुग्राम से आने वाले भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने का फैसला किया है। अधिकारियों ने कहा कि यह प्रतिबंध 19 मार्च को सुबह सात बजे से चार अप्रैल को दोपहर 12 बजे तक लागू रहेगा, गुरुग्राम पुलिस प्रतिबंध को लागू करने के लिए फरीदाबाद टोल प्लाजा और लखुवास, सोहना में जांच चौकी स्थापित करेगी। 

टॅग्स :हरियाणाFaridabadसूरजकुंड क्राफ्ट्स मेलामनोहर लाल खट्टर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील