लाइव न्यूज़ :

देश में कोविड-19 के 34,457 नए मामले, 375 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: August 21, 2021 11:34 IST

Open in App

देश में कोविड-19 के 34,457 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर शनिवार को 3,23,93,286 हो गई। वहीं उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 3,61,340 हो गयी जो 151 दिनों में सबसे कम है। देश में लगातार 55 दिनों से कोविड-19 के 50,000 से कम मामले सामने आ रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शनिवार सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, 375 और लोगों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या 4,33,964 पर पहुंच गयी। मंत्रालय ने बताया कि उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 3,61,340 हो गयी जो 151 दिनों में सबसे कम है तथा संक्रमण के कुल मामलों का 1.12 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है। वहीं स्वस्थ होने की दर 97.54 फीसदी है, जो कि पिछले साल मार्च से सबसे ज्यादा है। पिछले 24 घंटे में कोविड-19 का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 2,265 की कमी आयी है। संक्रमण की दैनिक दर दो प्रतिशत दर्ज की गयी। पिछले 26 दिनों में यह तीन प्रतिशत से कम है। साप्ताहिक संक्रमण दर 1.98 प्रतिशत दर्ज की गयी। पिछले 57 दिनों से यह तीन प्रतिशत से कम है। कोविड-19 का पता लगाने के लिए शुक्रवार को 17,21,205 नमूनों की जांच की गयी और इसी के साथ ही अब तक जांच किए गए नमूनों की संख्या 50,45,76,158 पर पहुंच गयी है। इस बीमारी से उबरने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 3,15,97,982 हो गयी है जबकि मृत्यु दर 1.34 प्रतिशत है। मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देशव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक कोविड-19 रोधी टीके की 57.61 करोड़ खुराक दी गयी है। भारत में कोविड-19 मामलों का आंकड़ा सात अगस्त, 2020 को 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख, पांच सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख को पार कर गया था। यह 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख को पार कर गया था। इसने 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर को एक करोड़ का आंकड़ा पार किया था। देश में संक्रमण के मामलों की संख्या चार मई को दो करोड़ और 23 जून को तीन करोड़ के आंकड़े को पार कर गई थी। देश में जिन 375 और लोगों ने जान गंवाई है उनमें से 105 की मौत महाराष्ट्र में और केरल में 99 लोगों की मौत हुई। इस महामारी से अब तक कुल 4,33,964 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से सबसे अधिक 1,35,672 लोगों की मौत महाराष्ट्र में, 37,105 की कर्नाटक में, 34,663 की तमिलनाडु में, 25,079 की दिल्ली में, 22,791 की उत्तर प्रदेश में,19,345 की केरल में और 18,346 लोगों की मौत पश्चिम बंगाल में हुई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि 70 प्रतिशत से अधिक मौत मरीजों के अन्य बीमारियों से पीड़ित होने के कारण हुईं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर कहा, "हमारे आंकड़ों का भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील