लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में एक दिन में आए कोरोना संक्रमण के 3390 नए मामले, कोरोना से 120 लोगों की हुई मौत

By भाषा | Updated: June 15, 2020 04:37 IST

महाराष्ट्र में कोविड-19 के संक्रमितों की कुल संख्या 107958 हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र में इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या 50,978 है।महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 53,017 है। महाराष्ट्र में अब तक कुल 6,57,739 लोगों की कोरोना जांच हुई है।  

मुंबईमहाराष्ट्र में रविवार को कोविड-19 के 3,390 नए मामले सामने आए हैं जबकि संक्रमण से 120 लोगों की मौत हुई है। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि राज्य में अब तक 1,07,958 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं जबकि 3,950 लोगों की संक्रमण से मौत हुई है।

महाराष्ट्र में कोविड-19 की स्थिति कुछ इस प्रकार है... कुल संक्रमितों की संख्या 1,07,958, नए मामले 3,390, अब तक संक्रमण से हुई मौत 3,950, इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या 50,978, उपचाराधीन मरीजों की संख्या 53,017, अब तक कुल 6,57,739 लोगों की जांच हुई है।  

दिल्ली में भी कोरोना के सर्वाधिक 2224 नए मामले आए सामने

दिल्ली में रविवार को कोविड-19 के सर्वाधिक 2,224 नए मामले सामने आए जिसके बाद राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमण के मामलों का आंकड़ा 41,000 के पार चला गया। वहीं, राजधानी में कोविड-19 से होने वाली मौतों की संख्या 1,327 तक पहुंच गई।

राष्ट्रीय राजधानी में एक दिन में सामने आए ये सर्वाधिक मामले हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। दिल्ली में लगातार तीसरे दिन रविवार को 2,000 से अधिक नए मामले सामने आए। इसके पहले बीते 12 जून को सर्वाधिक 2,137 नए मामले सामने आए थे।स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के मुताबिक पिछले 24 घंटों में दिल्ली में कोविड-19 से 56 लोगों की मौत हो चुकी है।

बुलेटिन के मुताबिक रविवार को कोरोना वायरस के चलते मृतक संख्या बढ़कर 1,327 तक पहुंच गई और संक्रमण के कुल मामले 41,182 तक पहुंच गए।

टॅग्स :कोरोना वायरसमहाराष्ट्रमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी