लाइव न्यूज़ :

केरल में सामने आये कोरोना वायरस के 3,297 नए मामले

By भाषा | Updated: December 18, 2021 19:26 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 18 दिसंबर केरल में शनिवार को कोरोना वायरस के 3,297 नए मरीज मिले हैं तथा 43 संक्रमितों की मौत की पुष्टि हुई है। राज्य में इस महामारी के कुल मामले 52,02,765 हो गए हैं तथा मृतक संख्या 44,407 पर पहुंच गई है।

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 52,570 नमूनों की जांच की गयी है तथा पांच स्थानीय स्वशासन निकायों के छह वार्डों में साप्ताहिक संक्रमण दर 10 फीसद से ऊपर है।

विभाग के अनुसार 3609 और मरीज संक्रमण से उबरे हैं जिसके बाद संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या 51,37,619 पहुंच गई है।

विभाग ने एक बयान में कहा, ‘‘फिलहाल राज्य में 31,901 मरीज संक्रमण का इलाज करा रहे हैं जिनमें महज़ 8.2 फीसदी अस्पतालों में भर्ती हैं। ’’

पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा 708 मामले तिरुवनंतपुरम जिले में मिले हैं। इसके बाद एर्नाकुलम जिले में 437 और कोझिकोड में 378 मामले मिले हैं।

विभाग ने विज्ञप्ति में बताया कि आज हुई 43 मौतों के अलावा, केंद्र के नए दिशा निर्देशों एवं उच्चतम न्यायालय के निर्देशों के आधार मिली अपीलों के बाद 175 मौतों को कोविड के कारण हुई मृत्यु माना गया है।

जो लोग आज संक्रमित पाये गये हैं उनमें 19 बाहर से राज्य में आये हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन