लाइव न्यूज़ :

झारखंड में 11 बजे तक 31.25 प्रतिशत मतदान, गिरिडीह में विस्फोट

By भाषा | Updated: May 12, 2019 12:35 IST

लोकसभा चुनाव के छठे चरण में आज हो रहे मतदान में राज्य के जल संसाधन मंत्री एवं राजग-आज्सू के गिरिडीह से प्रत्याशी चंद्रप्रकाश चौधरी, भ्रष्टाचार के मामलों में आरोपी पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़़ा की पत्नी एवं सिंहभूम सीट से उम्मीदवार गीता कोड़़ा और भाजपा के तीन निवर्तमान सांसदों-प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ, जमशेदपुर से विद्युत बरण महतो और धनबाद से पीएन सिंह के भाग्य का फैसला होगा।

Open in App

लोकसभा चुनाव के छठे चरण में झारखंड की चार लोकसभा सीटों के लिए रविवार को पूर्वाह्न ग्यारह बजे तक कुल 31.25 प्रतिशत मतदान हुआ और गिरिडीह तथा सिंहभूम में बंपर क्रमशः 34.43 और 33.34 प्रतिशत मतदान की खबर है। इस बीच गिरिडीह में एक गाड़़ी में विस्फोट की खबर है जिसकी जांच की जा रही है।

झारखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एल खियांग्ते ने बताया कि आज दिन में ग्यारह बजे तक राज्य में कुल 31.25 प्रतिशत मतदान हुआ है। सुबह सात बजे से मतदान प्रारंभ हुआ और यह शाम चार बजे तक चलेगा। अनेक मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखी जा रही हैं।

विशेषकर गिरिडीह में बंपर मतदान हो रहा है जहां ग्यारह बजे तक 34.43 प्रतिशत मतदान हुआ। इसी प्रकार सिंहभूम में भी 33.34 प्रतिशत मतदान ग्यारह बजे तक हो चुका है। दिन में ग्यारह बजे तक राज्य के धनबाद में 29.03 प्रतिशत और जमशेदपुर में 29.33 प्रतिशत मतदान हुआ है।

उपमंडलीय पुलिस अधिकारी जीतवाहन उरांव ने बताया कि गिरिडीह के गांडे इलाके में एक वाहन में विस्फोट की खबर मिली है और वहां सुरक्षाबल भेजे गए हैं। अभी विस्फोट के कारणों और उससे हुए नुकसान के बारे में कोई खबर नहीं मिल सकी है।

लोकसभा चुनाव के छठे चरण में आज हो रहे मतदान में राज्य के जल संसाधन मंत्री एवं राजग-आज्सू के गिरिडीह से प्रत्याशी चंद्रप्रकाश चौधरी, भ्रष्टाचार के मामलों में आरोपी पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़़ा की पत्नी एवं सिंहभूम सीट से उम्मीदवार गीता कोड़़ा और भाजपा के तीन निवर्तमान सांसदों-प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ, जमशेदपुर से विद्युत बरण महतो और धनबाद से पीएन सिंह के भाग्य का फैसला होगा। आज कुल 8,300 मतदान केंद्रों पर 66,85,401 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे और वे कुल 67 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे।

टॅग्स :लोकसभा चुनावझारखंड लोकसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLok Sabha polls: एनडीए को अगले आम चुनाव में 400 सीट?, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा-विपक्ष की सीट कम होंगी, सामाजिक न्याय देने वाला बजट

भारतModi New Cabinet Nityanand Rai: 1981 से संघ परिवार से जुड़े, एबीवीपी में शामिल, जानें कौन हैं नित्यानंद राय

भारतब्लॉग: जितनी अधिक सहूलियत, उतना कम मतदान

भारतLok Sabha Elections 2024 Model Code of Conduct: 16 मार्च से लागू आदर्श आचार संहिता हटाई गई, निर्वाचन आयोग ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को विजयी उम्मीदवारों की सूची सौंपी

भारतLok Sabha Election Result 2024 Trends: 241 सीट पर आगे भाजपा, लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनकर देश की बागडोर संभालेंगे पीएम मोदी, राहुल गांधी की टीम से टक्कर

भारत अधिक खबरें

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारतIndiGo Crisis: सरकार ने हाई-लेवल जांच के आदेश दिए, DGCA के FDTL ऑर्डर तुरंत प्रभाव से रोके गए

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक

भारतBihar: तेजप्रताप यादव ने पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ कुमार दास के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

भारतबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम हुआ लंदन के वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज, संस्थान ने दी बधाई