लाइव न्यूज़ :

Corona Update: पिछले 24 घंटों में कोरोना के 11929 मामले आए सामने, 311 मरीजों की मौत

By रामदीप मिश्रा | Updated: June 14, 2020 09:54 IST

देश में महज 10 दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले दो लाख से बढ़कर तीन लाख के पार हो गए हैं। अब देश में संक्रमण के 3,20,922 मामले के साथ भारत संक्रमण से सर्वाधिक प्रभावित चौथा देश हो गया है।

Open in App
ठळक मुद्देपिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 11 हजार, 929 नए मामले सामने आए हैं। देश में कोरोना वायरस के कुल मामले की संख्या 3 लाख, 20 हजार, 922 पहुंच गई है।

नई दिल्लीः कोरोना वायरस का प्रकोर थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार संक्रमण बढ़ता जा रहा है। रविवार को सबसे ज्यादा कोरोना के मामले सामने आए हैं। पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 11 हजार, 929 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, 311 मरीजों की मौत हो गई हुई हैं। यह जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दी गई है। 

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना वायरस के कुल मामले की संख्या 3 लाख, 20 हजार, 922 पहुंच गई है। इनमें से 1 लाख, 49 हजार, 348 मामले सक्रिय हैं, जबकि एक लाख, 62 हजार, 379 मरीज ठीक हो चुके हैं और कुल मौतों की संख्या 9195 पहुंच गई है।

आपको देश में महज 10 दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले दो लाख से बढ़कर तीन लाख के पार हो गए हैं। कोरोना वायरस संक्रमण से संबंधित आंकडों की वेबसाइट वर्ल्डोमीटर के अनुसार भारत को संक्रमण के एक लाख मामले तक पहुंचने में 64 दिन लगे। अगले पखवाड़े में मामले बढ़कर दो लाख हो गए अब देश में संक्रमण के 3,20,922 मामले के साथ भारत संक्रमण से सर्वाधिक प्रभावित चौथा देश हो गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि मामले दुगुने होने की दर 15.4 दिन से बढ़कर 17.4 दिन हो गई है। 

कोरोना वायरस संक्रमण को ले कर हाल में हुए अध्ययनों की समीक्षा में यह बात सामने आई है कि संक्रमण के करीब 45 प्रतिशत मामले ऐसे हैं जिनमें लोगों में संक्रमण के लक्षण नहीं दिखाई दिए और इस प्रकार का संक्रमण लोगों के शरीर को अंदर ही अंदर नुकसान पहुंचा सकता है। 

अमेरिका के स्क्रिप्स रिसर्च टॉन्सलेशनल इंस्टीट्यूट के एरिक टोपोल सहित कई वैज्ञानिकों ने नोवल कोरोना वायरस के बिना लक्षण वाले मामलों के आंकडों की समीक्षा की। ‘अनल्स ऑफ इंटरनल मेडिसिन’ जर्नल में प्रकाशित अध्ययन के अनुसार सार्स-सीओवी-2 संक्रमण के कुल मरीजों में 40 से 45 प्रतिशत मरीज बिना किसी लक्षण वाले हो सकते हैं और संक्रमण फैलने में उनकी भूमिका उल्लेखनीय है।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

भारत अधिक खबरें

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की