लाइव न्यूज़ :

निजी क्षेत्र के 31 और लोगों को मिली सरकारी विभागों में लैटरल एंट्री

By विशाल कुमार | Updated: October 9, 2021 09:14 IST

कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग ने पहली बार जून 2018 में लेटरल एंट्री के माध्यम से संयुक्त सचिव-रैंक के 10 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे जिसने सरकार में निजी क्षेत्र के विशेषज्ञों की नियुक्ति के लिए दरवाजे खोल दिए.

Open in App
ठळक मुद्देचयनित लोगों में तीन संयुक्त सचिव, 19 निदेशक और नौ उप सचिव शामिल हैं.डीओपीटी ने पहली बार जून 2018 में लैटरल एंट्री के माध्यम से संयुक्त सचिव-रैंक के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे.

नई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने शुक्रवार को कहा कि शासन में निजी क्षेत्र से प्रतिभाओं को शामिल करने की अपनी नीति को जारी रखते हुए सरकार ने केंद्र सरकार के विभागों में संयुक्त सचिव, निदेशक और उप सचिव के रूप में 31 विशेषज्ञों का चयन किया है. चयनित लोगों में तीन संयुक्त सचिव, 19 निदेशक और नौ उप सचिव शामिल हैं.

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) ने 14 दिसंबर, 2020 और 12 फरवरी, 2021 को यूपीएससी से विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में संयुक्त सचिव, निदेशक या उप सचिव के स्तर पर सरकार में शामिल होने के लिए अनुबंध या प्रतिनियुक्ति के आधार पर उपयुक्त लोगों का चयन करने का अनुरोध किया था.

यूपीएससी ने इस साल 6 फरवरी को संयुक्त सचिव और निदेशक स्तर के पदों के लिए और 20 मार्च को उप सचिव स्तर के पदों के लिए ऑनलाइन भर्ती आवेदन शुरू किया था.

सरकार को संयुक्त सचिव स्तर के पदों के लिए 295, निदेशक स्तर के पदों के लिए 1,247 आवेदन और उप सचिव स्तर के पदों के लिए 489 आवेदन प्राप्त हुए.

इनमें से 231 उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया था, जो 27 सितंबर से 8 अक्टूबर तक आयोजित किए गए थे.

कार्मिक मंत्रालय ने पहली बार जून 2018 में लेटरल एंट्री के माध्यम से संयुक्त सचिव-रैंक के 10 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे जिसने सरकार में निजी क्षेत्र के विशेषज्ञों की नियुक्ति के लिए दरवाजे खोल दिए.

टॅग्स :मोदी सरकारसरकारी नौकरी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर