लाइव न्यूज़ :

पाक में 300 से ज्यादा आतंकवादी LOC से घुसने को तैयार, भारत ने बनाया मारने का प्लान  

By IANS | Updated: February 14, 2018 18:30 IST

'जम्मू एवं कश्मीर में आतंकवादी हमलों की योजना बनाने में प्रत्यक्ष रूप से पाकिस्तानी सेना का हाथ होता है।'

Open in App

श्रीनगर, 14 फरवरी। भारतीय सेना ने कहा है कि पाकिस्तान में 300 से ज्यादा आतंकवादी नियंत्रण रेखा से भारत में घुसपैठ करने के लिए तैयार हैं। साथ ही यह भी कहा कि जम्मू एवं कश्मीर में आतंकवादी घटनाओं के पीछे पाकिस्तानी सेना प्रमुख भूमिका निभाती है। लेफ्टिनेंट जनरल देवराज अन्बू ने सेना की उत्तरी कमान के ऊधमपुर मुख्यालय पर संवाददाताओं से कहा कि पीर पंजाल के दक्षिण में 185-220 आतंकवादी और उत्तर में 190-225 आतंकवादी घुसपैठ के लिए तैयार बैठे हैं।

अधिकारी ने कहा कि जम्मू एवं कश्मीर में आतंकवादी हमलों की योजना बनाने में प्रत्यक्ष रूप से पाकिस्तानी सेना का हाथ होता है। सुंजुवान सैन्य शिविर पर आतंकवादी हमले के बाद भारतीय कार्रवाई की संभावना के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि नियंत्रण रेखा पर कार्रवाई काफी जटिल और चुनौतीपूर्ण है। मुझे नहीं लगता कि हमें वास्तव में उनके साथ भी जैसे का तैसा करने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि हम अपनी योजना और रणनीति के अनुसार काम करेंगे। पाकिस्तान द्वारा संघर्ष विराम के उल्लंघन पर उन्होंने कहा कि भारतीय सैनिकों की जवाबी कार्रवाई में 192 पाकिस्तानी सैनिक मारे जा चुके हैं।

सैन्य अधिकारी ने कहा कि पाकिस्तान मानता है कि दो घटनाओं में उसके मात्र छह या सात लोग मरे हैं, लेकिन हमारे सूत्रों ने बताया कि यह संख्या ज्यादा है।"

टॅग्स :आतंकवादीपाकिस्तानसीमा सुरक्षा बलजम्मू कश्मीर समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो