लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु: तिरुचिरापल्ली में बोरवेल में 72 घंटे से फंसे तीन वर्षीय बच्चे की मौत

By भाषा | Updated: October 29, 2019 08:38 IST

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और कांग्रेस के पूर्व प्रमुख राहुल गांधी ने उसकी सलामती के लिए दुआ की थी। 

Open in App
ठळक मुद्देबच्चा शुक्रवार शाम को नादुकट्टुपट्टी में अपने घर के पास खेलते समय बोरवेल में गिर गया था। बच्चे के शव को निकालने के प्रयास जारी हैं

तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली जिले में शुक्रवार को एक बोरवेल में गिरे तीन वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। राजस्व प्रशासन आयुक्त जे. राधाकृष्णन ने बताया कि बच्चे का शव क्षत विक्षत अवस्था में है। उन्होंने मंगलवार तड़के ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘बच्चे के शव को निकालने के प्रयास जारी हैं।’’

गौरतलब है कि बच्चा शुक्रवार शाम को नादुकट्टुपट्टी में अपने घर के पास खेलते समय बोरवेल में गिर गया था। राधाकृष्णन ने बताया कि बोरवेल के आस पास लोगों को सोमवार रात करीब साढ़े 10 बजे कुछ दुर्गन्ध आई, जिसके बाद चिकित्सा कर्मियों, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीमों ने स्थिति का आकलन किया।

उन्होंने कहा, ‘‘ हमें बताया गया है कि शव बेहद क्षत विक्षत अवस्था में है.. हमने खुदाई का काम रोक दिया है।’’ सुजीत विल्सन 72 घंटों से अधिक समय से 88 फुट की गहरायी में बोरवेल में फंसा हुआ था और पथरीली मिट्टी तथा बारिश के कारण बचाव अभियान बाधित होने से उसकी सलामती को लेकर चिंता भी पहले ही बढ़ गई थी। खुदाई के काम को तेज करने के लिए जर्मनी की मशीन का भी इस्तेमाल किया गया था।

टॅग्स :तमिलनाडु
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपानीपुरी बेचने, मजदूरी करने और होटलों में टेबल साफ करने के लिए आते हैं उत्तर भारत से लोग?, संजय मयूख की पहल पर तमिलनाडु के मंत्री के खिलाफ निंदा प्रस्ताव

क्राइम अलर्ट4 दोस्त मिले और कई घंटे तक पीते रहे?, 2 सॉफ्टवेयर इंजीनियर मणि कुमार ने 6 कैन बीयर और पुष्पराज ने 5 कैन बीयर पी, शराब पीने के बाद खाना गले में फंसने से मौत

क्रिकेटन्यूजीलैंड सीरीज से पहले टीम इंडिया को झटका, पसली में फ्रैक्चर और 40 दिन के लिए बाहर साई सुदर्शन

भारतउत्तर और दक्षिण भारत के मध्य एकता के सेतु सुब्रमण्यम भारती

क्राइम अलर्टपति से अलग होकर महिला छात्रावास में रह रही थी पत्नी, मिलने के बहाने से हॉस्टल गया और कहासुनी के बाद दरांती से काटा, शव के साथ सेल्फी ले व्हाट्सएप स्टेटस पर डाला, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए