लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: पुलवामा में लश्कर-ए-तैयबा के 3 आतंकी ढेर, बीते 8 दिनों में 9 आतंकियों को मारा गया

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: April 24, 2022 19:28 IST

मुठभेड़ में तीन को सुरक्षा बलों ने कुछ ही देर में ढेर कर दिया। अभी आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन जारी है। मुठभेड़ चल रही है। रुक-रुक कर फायरिंग भी हो रही है।

Open in App
ठळक मुद्देआतंकियों के खिलाफ अभी भी ऑपरेशन जारीबीते 8 दिनों में 9 आतंकियों को मार गिराया गया

जम्मू: पुलवामा जिले में पड़ने वाले पोहू इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के 3 आतंकियों को मार गिराया गया है। मारे गए तीन आतंकियों में से एक कि पहचान लश्कर-ए-तैयबा के डिप्टी टॉप कमांडर आरिफ अज़हर उर्फ रेहान के रूप में गई है। कश्मीर रेंज के पुलिस आई जी विजय कुमार के मुताबिक, अभी दो अन्य की पहचान नहीं हो पाई  है।

वहीं पिछले 8 दिनों में 9 आतंकियों को मारा जा चुका है जबकि इस साल अभी तक 67 आतंकियों को जहन्नुम पहुंचा दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि सूचना मिलने पर इस इलाके में तीन से चार आतंकियों को सुरक्षाबलों ने घेरे में ले लिया था। 

आतंकियों के खिलाफ अभी भी ऑपरेशन जारी

मुठभेड़ में तीन को सुरक्षा बलों ने कुछ ही देर में ढेर कर दिया। अभी आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन जारी है। मुठभेड़ चल रही है। रुक-रुक कर फायरिंग भी हो रही है। दक्षिण कश्मीर में 24 घंटे के अंदर यह दूसरी मुठभेड़ है। शनिवार शाम को दक्षिण कश्मीर के ही कुलगाम जिला अंतर्गत पड़ने वाले मिरहामा में मुठभेड़ हुई थी, जिसमें जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकी मार गिराए गए थे और उनके दो और साथियों की तलाश में सुरक्षा बलों के जवान ऑपरेशन जारी रखे हुए थे।

बीते 8 दिनों में 9 आतंकियों को मार गिराया गया

वहीं पिछले आठ दिनों में आतंकियों के खिलाफ छेड़े गए ऑपरेशन हल्ला बोल के तहत 9 आतंकियों को मार गिराया जा चुका है। जबकि वर्ष 2022 में 67 आतंकी सुरक्षाबलों के हाथों मारे जा चुके हैं। अधिकारियों के बकौल, सुरक्षाबलों ने रमजान के महीने में आतंकियों के विरूद्ध अपनी कार्रवाई को धीमा तो किया था पर पुख्ता सूचनाओं के आधार पर चलाए जाने वाले ऑपरेशनों को नहीं रोका गया था। साथ ही आतंकी हमलों का जवाब भी दिया जा रहा है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरएनकाउंटर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?