लाइव न्यूज़ :

भाजपा-कांग्रेस का दावा, दिल्ली के मोहल्ला क्लिनिक की लिखी दवा से 16 बच्चे बीमार, 3 की मौत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 20, 2021 16:58 IST

केंद्र सरकार के स्वास्थ्य विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक डेक्सट्रोमेथार्फन नामक कफ सिरप से बच्चों की मौत हुई है, जिसे दिल्ली के मोहल्ला क्लीनिक की ओर से प्रेसक्राइब किया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देजांच में सीरप की गुणवत्ता ठीक नहीं पाई गई बीजेपी-कांग्रेस का दावा, मोहल्ला क्लिनिक की दवा से हुई है बच्चों की मौत

नई दिल्ली: जिस मोहल्ला क्लीनिक का बखान कर केजरीवाल सरकार अपना सीना चौड़ा करती थी। आज उसी मोहल्ला क्लिनिक को लेकर केजरीवाल सरकार कटघरे में खड़ी है। दरअसल भाजपा और कांग्रेस का दावा है कि दिल्ली के एक मोहल्ला क्लिनिक के द्वारा प्रेसक्राइब की गई दवा का सेवन करने से 16 बच्चे बीमार पड़ गए, जिसमें से 3 बच्चों की मौत हो गई है। केंद्र सरकार के स्वास्थ्य विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक डेक्सट्रोमेथार्फन नामक कफ सिरप से बच्चों की मौत हुई है, जिसे दिल्ली के मोहल्ला क्लीनिक की ओर से प्रेसक्राइब किया गया था। वहीं केंद्र सरकार के डायरेक्टर जनरल हेल्थ सर्विसेज ने मामले का संज्ञान लेते हुए दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग को यह निर्देश दिया है कि सभी मोहल्ला क्लीनिक और डिस्पेंसरीज में नोटिस जारी कर इस दवा के प्रेसक्रिप्शन पर रोक लगाई जाए। 

इस घटना को लेकर विपक्षी दल भाजपा और बीजेपी दोनों पार्टियां आम आदमी पार्टी की सरकार को घेर रही हैं। भाजपा के आइटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने दावा किया कि करीब चार महीने पहले हुई इन मौतों की जांच रिपोर्ट में सामने आई है कि उन बच्चों को डेक्सट्रोमेथार्फन सीरप दी गई थी, इसके विषाक्त होने से बच्चों की मौत हुई। 

वहीं यूथ कांग्रेस के आधिकारी ट्विटर हैंडल से इस मामले में ट्वीट किया गया कि, बच्चों को उम्र के हिसाब से निर्धारित दवा नहीं दी गई, जिससे तीन बच्चों की जान चली गई। यह मोहल्ला क्लिनिक के डॉक्टरों की अक्षमता को दर्शाता है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि तबीयत बिगड़ने से 16 बच्चे कलावती सरन अस्पताल में भर्ती कराए गए थे। उनमें से तीन की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) ने सीरप की जांच की। बता दें कि इस जांच में सीरप की गुणवत्ता ठीक नहीं पाई गई है। 

टॅग्स :दिल्लीBJPकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

स्वास्थ्यस्तन एवं सर्वाइकल कैंसर की निःशुल्क जांच?, दिल्ली पुलिस मुख्यालय में 5वें CAPS शिविर का सफल आयोजन

भारत अधिक खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र