लाइव न्यूज़ :

2-जी मामले पर बोले बीजेपी सांसद सुब्रमण्यम स्वामी- भ्रष्ट अफसरों ने कर दिया केस बर्बाद

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: December 21, 2017 19:27 IST

गुरुवार (21 दिसंबर) को सीबीआई की विशेष अदालत ने 14 आरोपियों और तीन कंपनियों को बरी कर दिया।

Open in App

बीजेपी सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने गुरुवार (21 दिसंबर) को 2-जी स्पेक्ट्रम आवंटन में हुए कथित घोटाले के आरोप में सभी आरोपियों के सीबीआई विशेष अदालत से बरी होने जाने पर कहा है कि "भ्रष्ट कानूनी अधिकारियों ने पूरे मामले को बर्बाद कर दिया। ये अफसर अपने दायित्व को निभाने के प्रति गंभीर नहीं थे।" स्वामी ने दावा किया कि जिस तरह जेजे अस्पताल मामले में निचली अदालत से राहत पाने के बाद कांग्रेस की खुशी  सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद काफुर हो गयी थी वैसा ही इस मामले में भी होगा। सीबीआई की विशेष अदालत ने डीएमके नेताओं कनिमोई और ए राजा समेत 14 व्यक्तियों को सभी आरोपों से बरी कर दिया। इस मामले में तीन निजी कंपनियां भी आरोपी थीं जो बरी हो गईं। 

सुब्रमण्यम स्वामी ने मीडिया से कहा, ये सेटबैक नहीं है, ये एक विचलन है क्योंकि कानूनी अफसर भ्रष्टाचार से लड़ने के प्रति गंभीर नहीं थे। पीएम को भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई युद्ध स्तर पर शुरू करनी होगी।" स्वामी साल 2008 में सबसे पहले 2-जी स्पेक्ट्रम आवंटन में हुए कथित घोटाले का मामला उठाने वालों में थे। स्वामी ने सीबीआई की विशेष अदालत को "बुरा फैसला" कहा। 

केंद्र सरकार पहले ही साफ कर चुकी है कि वो सीबीआई अदालत के फैसले को हाई कोर्ट में चुनौती देगी। वहीं फैसला आने के बाद कांग्रेस ने कहा कि इससे साफ हो गया कि ऐसा कोई घोटाला नहीं हुआ था। कांग्रेस नेता और वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने भारत के तत्कालीन कैग विनोद राय से माफी की भी मांग की। कैग ने अपने रिपोर्ट में 2-जी स्पेक्ट्रम आवंटन में करीब एक लाख 70 करोड़ रुपये के नुकसान की आशंका जतायी थी। हालांकि सीबीआई ने 30 हजार करोड़ रुपये के घोटाले का ही आरोप लगाया था जिसे अदालत ने बेबुनियाद पाया।

 

टॅग्स :2 जी घोटालाकांग्रेससीबीई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब