लाइव न्यूज़ :

पंजाब में कोविड-19 के 290 मामले, 15 और मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: July 1, 2021 22:38 IST

Open in App

चंडीगढ़, एक जुलाई पंजाब में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 290 नए मामले आए। इन्हें मिलाकर अबतक राज्य में कोरोना वायरस से 5,95,899 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हो चुकी है। वहीं, 15 और संक्रमितों की मौत होने से राज्य में महामारी से अब तक जान गंवाने वालों की कुल संख्या बढ़कर 16,072 हो गई है। यह जानकारी यहां जारी स्वास्थ्य बुलेटिन में दी गई।

बुलेटिन के मुताबिक अमृतसर में 37 नए मामले आए जबकि मोहाली और बठिंडा में क्रमश: 32 और 27 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई। वहीं, नवीनतम मौत के मामले अमृतसर, बरनाला और फजलिका सहित कई जिलों से आए हैं।

बुलेटिन के मुताबिक इस समय पंजाब में 2,961 मरीज उपचाराधीन हैं जिनमें से 105 अति गंभीर मरीज वेंटिलेटर पर हैं। राज्य में संक्रमण दर (कुल जांचे गए नमूनों के अनुपात में संक्रमित) 0.57 प्रतिशत रही।

चिकित्सा बुलेटिन के मुताबिक गत दिन 443 मरीज संक्रमण मुक्त हुए जिन्हें मिलाकर अबतक 5,76,866 मरीज ठीक हो चुके हैं। अबतक राज्य में 1,09,47,245 नमूनों की कोविड-19 जांच की गई है।

इस बीच, केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में संक्रमण के 10 नए मामले आने के साथ अबतक आए कुल मामलों की संख्या बढ़कर 61,687 हो गई है। यहां जारी चिकित्सा बुलेटिन के मुताबिक इस अवधि में किसी संक्रमित की मौत नहीं हुई है जबकि 149 मरीज उपचाराधीन हैं।

केंद्र शासित प्रदेश में अबतक 60,730 मरीज महामारी को मात दे चुके हैं जिनमें 22 मरीज कल संक्रमण मुक्त हुए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकैच छोड़े तो मैच हारे?, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा- बेहद घटिया क्षेत्ररक्षण

पूजा पाठPanchang 12 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

पूजा पाठRashifal 12 April 2026: आज इन 4 राशिवालों के लिए खुलेंगे धन मार्ग, संपत्ति में इजाफा, बैंक बैलेंस बढ़ने की उम्मीद

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

भारतमध्य प्रदेश चीतों के पुनरुद्धार का नया केंद्र, 'गामिनी' ने खुले जंगल में दिए 4 शावक

भारतबंगाल में भाजपा की कोई भी चाल 'चोलबे ना', TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बोले