लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण से और 281 मरीजों की मौत, 12,547 नये मामले

By भाषा | Updated: May 15, 2021 16:27 IST

Open in App

लखनऊ, 15 मई उत्तर प्रदेश में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण से 281 मरीजों की मौत हुई जबकि संक्रमण के 12,547 नये मामले सामने आये हैं।

अपर मुख्‍य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने शनिवार को पत्रकारों को बताया कि राज्‍य में संक्रमण की दर निरंतर कम हो रही है। उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटों में प्रदेश में 12,547 नये मामले सामने आये हैं जबकि 30 अप्रैल को 38 हजार नये मामले सामने आये थे। 30 अप्रैल को लगभग 3.10 लाख उपचाराधीन मामलों के सापेक्ष शनिवार को यह संख्या 1,77,643 हो गई है।

सहगल के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटों में 281 मरीजों की मौत के बाद अब तक संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 17,238 हो गई है। 12,547 नये मामले आने के बाद राज्‍य में अभी तक संक्रमितों हुए लोगों की संख्या बढ़कर 16,09, 140 हो गयी है।

उन्होंने बताया कि राज्य में नये मामलों की अपेक्षा स्वस्थ होकर घर जाने वालों की संख्या बढ़ी है और शनिवार को 12,547 नये मरीजों के सापेक्ष 28,404 मरीज संक्रमण मुक्त हुए हैं। उन्होंने बताया कि अब तक प्रदेश में 14,14,259 मरीज कोरोना वायरस संक्रमण से मुक्त हुए हैं।

सहगल ने बताया कि राज्‍य में शुक्रवार को 2.56 लाख से ज्यादा नमूनों की जांच की गई और अब तक 4.44 करोड़ से अधिक नमूनों का परीक्षण किया जा चुका है।

आज जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार लंबे समय बाद शनिवार पहला ऐसा दिन रहा जब प्रदेश के सभी जिलों में संक्रमण के नए मामले 1,000 से कम रहे। पिछले 24 घंटों में सर्वाधिक मेरठ में 879, गोरखपुर में 801, लखनऊ में 617, गाजियाबाद में 527, गौतमबुद्धनगर में 480 और वाराणसी में 476 नये मरीज मिले जबकि इसी अवधि में सर्वाधिक 19 मरीजों की मौत मेरठ जिले में हुई। चंदौली में 15, कानपुर नगर में 14, लखनऊ और औरैया में 12- 12 तथा गौतम बुद्ध नगर व झांसी में 10-10 और मरीजों की मौत हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर