ओडिशा में कोविड-19 के 2,806 नए मामले, 61 लोगों की मौत

By भाषा | Published: July 9, 2021 04:27 PM2021-07-09T16:27:27+5:302021-07-09T16:27:27+5:30

2,806 new cases of Kovid-19 in Odisha, 61 people died | ओडिशा में कोविड-19 के 2,806 नए मामले, 61 लोगों की मौत

ओडिशा में कोविड-19 के 2,806 नए मामले, 61 लोगों की मौत

भुवनेश्वर, नौ जुलाई ओडिशा में कोविड-19 के 2,806 नए मामले सामने आए हैं और रिकॉर्ड 61 लोगों की मौत हो गई। राज्य स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि राज्य में कोविड-19 से मृतकों की संख्या बढ़कर 4,476 हो गई। मौत का नया आंकड़ा किसी एक दिन का नहीं है बल्कि इसमें उन मौतों को भी शामिल किया गया है, जो पहले की सूची में शामिल नहीं थे लेकिन मौत की वजह की पहचान कोविड-19 के रूप में हुई थी।

खुर्दा में सबसे ज्यादा 11 मरीजों की मौत हुई। इसके बाद बारगढ़, गंजाम, मयूरभंज और पुरी में छह-छह लोगों की मौत हुई।

राज्य में अब तक कोविड-19 के 9,35,136 मामले सामने आए हैं। नए मामलों में से 1,613 मामले पृथकवास केंद्र से सामने आए हैं और 1,193 मामले स्थानीय संपर्क के हैं।

राज्य में फिलहाल 27,429 मरीजों का उपचार चल रहा है। पिछले 24 घंटे में 2,896 मरीज संक्रमण मुक्त हुए, जिसके बाद स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 9,03,178 हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि वह गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण 15 जुलाई के बाद शुरू होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 2,806 new cases of Kovid-19 in Odisha, 61 people died

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे