लाइव न्यूज़ :

अंडमान में कोविड-19 के 28 नए मामले

By भाषा | Updated: May 12, 2021 09:49 IST

Open in App

पोर्ट ब्लेयर, 12 मई अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में 28 और लोगों के कोविड-19 से पीड़ित पाए जाने के बाद केंद्र शासित प्रदेश में संक्रमण के मामले बढ़कर 6,426 हो गए हैं।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बुधवार को कहा कि इस द्वीप समूह में सभी नए मामले संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों का पता लगाने के दौरान सामने आए।

उन्होंने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में अभी 199 लोग कोरोना वायरस का इलाज करा रहे हैं जिनमें से 193 दक्षिण अंडमान जिले और छह उत्तर तथा मध्य अंडमान जिले में हैं। निकोबार जिले में अभी कोविड-19 का कोई उपचाराधीन मरीज नहीं है। इस द्वीप समूह में केवल तीन जिले हैं।

इस बीमारी से और 24 लोग उबर चुके हैं जिससे स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या 6,149 पर पहुंच गई है।

अंडमान और निकोबार प्रशासन ने अभी तक 3,77,516 नमूनों की जांच की है और संक्रमण दर 1.70 प्रतिशत है।

अधिकारी ने बताया कि अंडमान और निकोबार में 1.15 लाख से ज्यादा लोगों को टीका लग चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकैच छोड़े तो मैच हारे?, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा- बेहद घटिया क्षेत्ररक्षण

पूजा पाठPanchang 12 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

पूजा पाठRashifal 12 April 2026: आज इन 4 राशिवालों के लिए खुलेंगे धन मार्ग, संपत्ति में इजाफा, बैंक बैलेंस बढ़ने की उम्मीद

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

भारतमध्य प्रदेश चीतों के पुनरुद्धार का नया केंद्र, 'गामिनी' ने खुले जंगल में दिए 4 शावक

भारतबंगाल में भाजपा की कोई भी चाल 'चोलबे ना', TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बोले