लाइव न्यूज़ :

नोएडा में एक दिन में संक्रमण के 125 नए मामले आए, पिछले 20 दिन में मौत का एक भी नया मामला नहीं

By भाषा | Updated: August 21, 2020 12:44 IST

नोएडा में शुक्रवार सुबह एक दिन में कोरोना वायरस के 125 नए मामले सामने आए, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या 6901 हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देनोएडा में शुक्रवार सुबह तक एक दिन में कोविड-19 के 125 नए मामले सामने आए हैं।पिछले 24 घंटे में 126 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है।

नोएडा। जनपद गौतमबुद्ध नगर में शुक्रवार सुबह तक एक दिन में कोविड-19 के 125 नए मामले सामने आए हैं, वहीं 24 घंटे में 126 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। कोविड-19 से जिले में अब तक 43 लोगों की मृत्यु हुई है और पिछले 20 दिन में संक्रमण की वजह से मौत का एक भी मामला सामने नहीं आया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

ला निगरानी अधिकारी डॉ मनोज कश्यप ने बताया कि शुक्रवार सुबह तक कोविड-19 के 125 नए मामले सामने आए हैं। उन्होंने बताया कि इन्हें मिलाकर जनपद में अब तक 6,901 लोग कोविड-19 से संक्रमित पाए जा चुके हैं।

उन्होंने कहा कि इनमें से 6,065 लोग उपचार के दौरान ठीक होकर घर जा चुके हैं, जबकि 793 लोगों का यहां के विभिन्न अस्पतालों में उपचार चल रहा है। जनपद गौतमबुद्ध नगर में कोरोना वायरस की वजह से 43 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है।

कश्यप ने बताया कि कोरोना वायरस के जो मरीज आज मिले हैं, उन्हें यहां के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कर, उनका उपचार शुरू कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि जिन-जिन जगहों पर मरीज पाए गए हैं, उन्हें जिला प्रशासन निषेध जोन घोषित कर, सैनिटाइजेशन आदि का कार्य कर रहा है।

उन्होंने बताया कि अब तक 1,25,607 लोगों की कोविड-19 की जांच हुई है। अधिकारी के अनुसार जिले में कोरोना वायरस संक्रमितों के स्वस्थ होने की दर करीब 86.65 प्रतिशत है, जबकी मृत्यु दर 0.62 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि विगत 20 दिन में कोरोना वायरस से जिले में किसी की मौत नहीं हुई है। यह जनपद गौतमबुद्ध नगर के लिए एक राहत की बात है।

 

टॅग्स :नॉएडाउत्तर प्रदेश में कोरोनाकोरोना वायरसकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाकुंभ के वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक पक्षों पर विचार रखे, केसी त्यागी ने सामाजिक समरसता पर बल दिया

भारतNoida International Airport: जेवर एयरपोर्ट का आगाज, नोएडा ही नहीं इन शहरों को मिलेगा लाभ; जानें पूरी डिटेल

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

कारोबारनोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा: उड़ानें कब से शुरू होंगी? किन-किन जगहों से जुड़ेंगी? जेवर विमानन केंद्र के बारे में पूरी लिस्ट देखिए

कारोबारसाल 2014 से पहले देश में सिर्फ 74 एयरपोर्ट थे, आज 160 से अधिक?, नोएडा में पीएम मोदी बोले-नोएडा में अंधविश्वास के कारण कई मुख्यमंत्री आते नहीं थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब