उत्तर प्रदेश सरकार ने अपनाया सख्त रुख, 2.5 लाख कर्मचारियों की सैलरी रुकी, जानिए क्या है कारण

By मनाली रस्तोगी | Updated: September 3, 2024 10:48 IST2024-09-03T10:46:37+5:302024-09-03T10:48:29+5:30

उत्तर प्रदेश सरकार ने सख्त रुख अपनाते हुए अपनी संपत्ति का ब्योरा ऑनलाइन नहीं देने वाले 2.5 लाख राज्य कर्मचारियों का वेतन रोक दिया है।

2.5 lakh Uttar Pradesh employees' salaries on hold after they fail to disclose their property details | उत्तर प्रदेश सरकार ने अपनाया सख्त रुख, 2.5 लाख कर्मचारियों की सैलरी रुकी, जानिए क्या है कारण

उत्तर प्रदेश सरकार ने अपनाया सख्त रुख, 2.5 लाख कर्मचारियों की सैलरी रुकी, जानिए क्या है कारण

Highlightsउत्तर प्रदेश सरकार ने 2.5 लाख राज्य कर्मचारियों का वेतन रोक दिया है।2,44,565 कर्मचारियों को अगस्त का वेतन नहीं मिला है।विभागों की रिपोर्ट के आधार पर इन सभी कर्मचारियों का अगस्त का वेतन रोक दिया गया है।

लखनऊ:उत्तर प्रदेश सरकार ने सख्त रुख अपनाते हुए अपनी संपत्ति का ब्योरा ऑनलाइन नहीं देने वाले 2.5 लाख राज्य कर्मचारियों का वेतन रोक दिया है। अपनी संपत्ति का विवरण ऑनलाइन प्रकट करने में विफल रहने के बाद 2,44,565 कर्मचारियों को अगस्त का वेतन नहीं मिला है। विभागों की रिपोर्ट के आधार पर इन सभी कर्मचारियों का अगस्त का वेतन रोक दिया गया है।

आदेश के मुताबिक, राज्य के सभी कर्मचारियों को 31 अगस्त तक अपनी संपत्ति का ब्योरा मानव संपदा पोर्टल पर अपलोड करना था। हालांकि, जानकारी के मुताबिक, केवल 71 फीसदी कर्मचारियों ने ही यह जानकारी अपलोड की। 

आईएएस, आईपीएस, पीपीएस और पीसीएस अफसरों की तर्ज पर राज्य कर्मचारियों के लिए भी संपत्तियों का ब्योरा ऑनलाइन देना अनिवार्य कर दिया गया है। इसमें शिक्षक, निगम कर्मचारी और स्वायत्त संस्थाओं के कर्मचारी शामिल नहीं थे। 

Web Title: 2.5 lakh Uttar Pradesh employees' salaries on hold after they fail to disclose their property details

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे