लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कोरोना से एक दिन में सबसे अधिक 395 लोगों की मौत, पंजाब में 138 लोगों की गई जान

By भाषा | Updated: April 30, 2021 08:11 IST

दिल्ली में एक दिन में करीब 25 हजार कोरोना के नए मामले सामने आए हैं। ये आंकड़े बृहस्पतिवार के हैं। साथ ही इसी दिन 395 मरीजों की मौत भी हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में कोरोना के एक दिन में 24,235 नए मामले, संक्रमण की दर 32.82 है395 और लोगों की मौत के साथ दिल्ली में अब तक 15,772 लोग अपनी जान गंवा चुके हैंहरियाणा में 97 और पंजाब में एक दिन में 138 लोगों की कोरोना से हुई मौत

नयी दिल्ली/चंडीगढ़: राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 24,235 नए मामले सामने आने के साथ ही दिल्ली में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 11,22,286 तक पहुंच गई। शहर में संक्रमण की दर 32.82 दर्ज की गई।

स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के मुताबिक, दिल्ली में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 395 मरीजों की मौत हो गई जोकि पिछले साल महामारी की शुरुआत के बाद से एक दिन कीर्वाधिक संख्या है। शहर में अब तक 15,772 लोग इस घातक वायरस के कारण जान गंवा चुके हैं।

दिल्ली में लगातार आठवें दिन संक्रमण के कारण 300 से अधिक मरीजों की मौत दर्ज की गई। बुलेटिन के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में अब तक 10.08 लाख से अधिक मरीज ठीक हो चुके हैं जबकि वर्तमान में 97,977 मरीज उपचाराधीन हैं।

हरियाणा में 97 मरीजों की एक दिन में मौत

वहीं, हरियाणा में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 13,947 नए मामले सामने आए, जिसके साथ ही राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 4,74,145 तक पहुंच गई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

विभाग के मुताबिक, प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 97 मरीजों की मौत के साथ ही इस घातक वायरस के कारण जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 4,118 हो गई।

हरियाणा में अब तक 3,76,852 लोग ठीक हो चुके हैं जबकि 93,175 मरीज उपचाराधीन हैं। पंजाब में बृहस्पतविार को संक्रमण के 6,812 नए मामले सामने आने के साथ ही अब तक राज्य में 3,64,910 लोग वायरस की चपेट में आ चुके हैं।

पंजाब में कोरोना से 138 लोगों की एक दिन में मौत

स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के मुताबिक, इसी अवधि में पंजाब 138 मरीजों की मौत के बाद राज्य में मृतक संख्या बढ़कर 8,909 तक पहुंच गई।

पंजाब में बृहस्पतिवार को 5,059 मरीज संक्रमणमुक्त हुए जिसके साथ ही अब तक 3,01,047 लोग ठीक हो चुके हैं जबकि वर्तमान में 54,954 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में अब तक 71,63,789 नमूनों की जांच की जा चुकी है।

वहीं, केंद्र शासित चंडीगढ़ में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 801 नए मामले सामने आने के साथ ही संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 41,923 हो गई जबकि आठ मरीजों की मौत के बाद शहर में मृतक संख्या 465 तक पहुंच गई। स्वास्थ्य बुलेटिन में यह जानकारी दी गई।

चंडीगढ़ में बृहस्पतिवार को 447 मरीज संक्रमणमुक्त हुए जिसके साथ ही अब तक 34,806 लोग ठीक हो चुके हैं जबकि वर्तमान में 6,652 मरीज उपचाराधीन हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसदिल्ली में कोरोनाकोविड-19 इंडियापंजाब में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम