लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में सेना के अस्पताल में 24 लोग निकले कोरोना पॉजिटिव, ITBP के भी 45 जवान संक्रमित

By निखिल वर्मा | Updated: May 5, 2020 15:49 IST

भारत में अब तक कोरोना वायरस के 46 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं और 1568 लोगों की मौत हुई है. सामान्य लोगों के अलावा डॉक्टर, नर्स और पुलिस कर्मी भी कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं.

Open in App
ठळक मुद्देआईटीबीपी में हाल में सेवानिवृत्त हुए 60 वर्षीय हेड कांस्टेबल की रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण से मृत्यु हो गई। देश में सीआरपीएफ के कम से कम 144 कर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं।

दिल्ली में सेना के आर आर अस्पताल में सशस्त्र बलों के सेवारत और सेवानिवृत कर्मियों समेत 24 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। इसमें दो मेडिकल ऑफिसर, 3 नर्सिंग ऑफिसर और सेना के कुछ जवान भी शामिल हैं। अधिकारियों ने बताया कि इन सभी को दिल्ली छावनी स्थित सेना के बेस अस्पताल भेज दिया गया है।

वहीं दिल्ली में ही भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के 45 जवान संक्रमित मिले हैं। इनमें से 43 दिल्ली की आंतरिक सुरक्षा में तैनात थे। वहीं, दो जवान दिल्ली पुलिस के साथ कानून एवं व्यवस्था बनाने की ड्यूटी में थे। 

बीएसएफ में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 67 हुए

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 67 हो गए हैं। सबसे ज्यादा मामले दिल्ली बटालियन और त्रिपुरा से रिपोर्ट हुए हैं। दिल्ली में बल के कर्मियों को जामिया नगर में कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने की ड्यूटी पर तैनात किया गया था।

बीएसएफ के एक प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया कि त्रिपुरा में बल के एक शिविर से कोविड-19 के 13 नए मामले रिपोर्ट हुए हैं। इनमें 10 कर्मी और एक जवान के परिवार के तीन सदस्य (पत्नी और दो बच्चे) शामिल हैं। उन्होंने बताया कि सीमावर्ती राज्य त्रिपुरा से सामने आए मामलों की संख्या अब 24 है। बीएसएफ की दिल्ली इकाई में 41 मामले रिपोर्ट हुए हैं।

दिल्ली में कोविड-19 के 349 नए मामले सामने आए, आंकड़ा 4,900 के करीब पहुंचा

दिल्ली में सोमवार को कोविड-19 के 349 नए मामले सामने आए जिसके बाद कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 4,898 पहुंच गई। राज्य सरकार के हवाले से यह जानकारी मिली। दिल्ली सरकार ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को कोविड-19 संक्रमण के कारण एक भी मौत नहीं हुई। दिल्ली में अब तक 64 लोग इस संक्रमण के कारण अपनी जान गंवा चुके हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसभारतीय सेनाकोरोना वायरस इंडियादिल्ली में कोरोनादिल्लीआईटीबीपी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया