लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 24 नए मामले सामने आए

By भाषा | Updated: August 22, 2021 18:53 IST

Open in App

राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस संक्रमण के 24 नए मामले सामने आए और रविवार को लगातार तीसरे दिन इस महामारी के कारण मौत का कोई नया मामला दर्ज नहीं किया गया जबकि संक्रमण की दर 0.04 प्रतिशत रही। स्वास्थ्य विभाग द्वारा आज यहां जारी एक बुलेटिन में यह जानकारी दी गई। कोविड-19 की दूसरी लहर की शुरुआत के बाद से यह 13वीं बार है जब दिल्ली में एक दिन में मौत का कोई मामला सामने नहीं आया। शनिवार को दिल्ली में संक्रमण के 19 मामले दर्ज किए गए थे, जो पिछले साल 15 अप्रैल के बाद सबसे कम थे, जब 17 लोगों में संक्रमण का पता चला था। बुलेटिन में कहा गया है कि नए मामले सामने आने के बाद शहर में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 14,37,317 हो गई है। इनमें से 14.11 लाख से अधिक लोग स्वस्थ हो चुके हैं। महामारी से अब तक मृतकों की संख्या 25,079 है। दिल्ली में इस समय बीमारी के 398 उपचाराधीन मामले हैं और इनमें से 129 लोग गृह-पृथक-वास में हैं। इसके साथ ही निरुद्ध क्षेत्रों की संख्या 236 है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, 16 जनवरी को टीकाकरण की कवायद शुरू होने के बाद से अब तक राजधानी में टीके की 1.23 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं और 34 लाख से ज्यादा लोगों को दोनों खुराक दी जा चुकी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यजख्मों के पार, उम्मीद की लाल रोशनी ‘रेडक्रॉस’

भारतमीथेन : रिसाव दिखता नहीं, लेकिन असर रुकता नहीं

भारतबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल, एंबुलेंस का पेट्रोल खत्म होने के कारण एक बुजुर्ग मरीज की हुई तड़प-तड़पकर मौत

स्वास्थ्यबर्नेट होम्योपैथी द्वारा आयोजित चौथा विश्व होम्योपैथी शिखर सम्मेलन, वैश्विक पहचान की ओर मजबूत कदम

भारतGujarat: दाहोद में शादी का खाना खाने से 400 से ज्यादा लोग बीमार, स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की जांच

भारत अधिक खबरें

भारतमध्य क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक अगले साल उज्जैन में, गृह मंत्री शाह करेंगे सिंहस्थ की तैयारियों का मुआयना

भारतआर्थिक तूफ़ान सर पर और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बाँट रहे हैं?, राहुल ने कहा-किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं, PM हंसकर रील बना रहे, वीडियो

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम