लाइव न्यूज़ :

असम में कोविड-19 के 2,391 नए मामले, 24 मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: July 11, 2021 08:22 IST

Open in App

गुवाहाटी, 11 जुलाई असम में 2,391 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5,32,084 हो गयी और 24 लोगों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 4,812 हो गयी है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने बुलेटिन जारी कर यह जानकारी दी।

असम में वर्तमान में 21,202 लोगों का उपचार चल रहा है। बुलेटिन के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 2,854 लोग स्वस्थ हुए हैं जिससे स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़कर 5,04,723 हो गयी है। राज्य में स्वस्थ होने की दर 94.86 प्रतिशत है।

पिछले 24 घंटे के दौरान सामने आए नए मामलों में 234 गोलाघाट से, 228 कामरूप मेट्रो से, 206 जोरहाट से और 141 मामले सोनितपुर से हैं। नए मामलों की पुष्टि पिछले 24 घंटे में 1,33,308 नमूनों की जांच में हुई है और दैनिक संक्रमण दर 1.79 प्रतिशत है। वर्तमान में कोविड-19 से मृत्यु दर 0.90 प्रतिशत है और राज्य में अन्य रोगों से ग्रस्त 1,347 मरीजों की संक्रमण से मौत हुई है।

राज्य में अब तक 1,60,04,058 नमूनों की जांच हुई है। कुल 79,05,337 लोगों का टीकाकरण हुआ है जिनमें 13,44,806 लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की दोनों खुराक मिल चुकी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत