झारखंड में सामने आये कोरोना वायरस के 2366 नये मामले, 19 मौतें हुईं

By भाषा | Published: April 13, 2021 12:22 AM2021-04-13T00:22:31+5:302021-04-13T00:22:31+5:30

2366 new cases of corona virus surfaced in Jharkhand, 19 deaths | झारखंड में सामने आये कोरोना वायरस के 2366 नये मामले, 19 मौतें हुईं

झारखंड में सामने आये कोरोना वायरस के 2366 नये मामले, 19 मौतें हुईं

रांची, 12 अप्रैल झारखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 2366 नये मामले सामने आये और 19 मरीजों की मौत हो गयी। राज्य में सोमवार को संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 141750 हो गयी जबकि मृतकों की कुल संख्या 1232 तक पहुंच गयी है।

स्वास्थ्य विभाग की आज रात्रि जारी रिपोर्ट में यह जानकारी दी गयी है।

विभाग के अनुसार पिछले 24 घंट में 2366 नये मामले सामने आये जिन्हें मिलाकर अब राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 141750 हो गयी है।

रिपोर्ट के अनुसार अबतक 125175 मरीज ठीक हो चुके हैं। फिलहाल 15343 मरीज उपचाररत है।

आज कुल 37028 नमूनों की जांच की गयी जिनमें से 2366 संक्रमित पाये गये।

पिछले 24 घंटें में रांची में 787 नये लोग कोविड-19 से संक्रमित पाये गये तथा पूर्वी सिंहभूम में 370, रामगढ़ 142 एवं कोडरमा में 125 लोग इस वायरस से संक्रमित पाये गये।

इसी प्रकार अकेले राजधानी रांची में और धनबाद में आठ-आठ, पूर्वी सिंहभूम में दो तथा लोहरदगा में भी एक मरीज ने जान गंवायी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 2366 new cases of corona virus surfaced in Jharkhand, 19 deaths

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे