लाइव न्यूज़ :

आज ही के दिन हुआ था स्वतंत्र भारत के महानायक सुभाष चंद्र बोस का जन्म, जानिए 23 जनवरी के इतिहास में क्या-क्या दर्ज

By भाषा | Updated: January 23, 2019 09:12 IST

देश की स्वतंत्रता के इतिहास के महानायक बोस का जीवन और उनकी मृत्यु भले ही रहस्यमय मानी जाती रही हो, लेकिन उनकी देशभक्ति सदा सर्वदा असंदिग्ध और अनुकरणीय रही।

Open in App

अपने उग्र विचारों के चलते खून के बदले आजादी देने का वादा करने वाले सुभाष चंद्र बोस का नाम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में सुनहरे अक्षरों में लिखा है। 23 जनवरी 1897 को उड़ीसा के कटक में एक संपन्न बांग्ला परिवार में जन्मे सुभाष अपने देश के लिए हर हाल में आजादी चाहते थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन देश के नाम कर दिया और अंतिम सांस तक देश की आजादी के लिए संघर्ष करते रहे। 

‘नेताजी’ लड़ मरकर हर कीमत पर मां भारती को आजादी की बेड़ियों से मुक्त कराने को आतुर उग्र विचारधारा वाले देश के युवा वर्ग का चेहरा माने जाते थे। वह युवा कांग्रेस के अध्यक्ष भी रहे। देश की स्वतंत्रता के इतिहास के महानायक बोस का जीवन और उनकी मृत्यु भले ही रहस्यमय मानी जाती रही हो, लेकिन उनकी देशभक्ति सदा सर्वदा असंदिग्ध और अनुकरणीय रही।

देश दुनिया के इतिहास में 23 जनवरी की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1897 : भारत में ब्रिटिश शासन के खिलाफ क्रांति का बिगुल फूंकने वाले सुभाष चंद्र बोस का जन्म।

1926 : महाराष्ट्र की राजनीति की नब्ज समझने वाले बाल ठाकरे का जन्म। उन्होंने क्षेत्रीय दल शिवसेना का गठन किया और सत्ता के गलियारों तक रास्ता बनाया।

1971: सिंगापुर में राष्ट्रमंडल देशों के सम्मेलन में राष्ट्रमंडल के आदर्शों पर तैयार हो रहे घोषणापत्र में बदलाव किया गया, जिससे ब्रिटेन द्वारा दक्षिण अफ्रीका को हथियारों की बिक्री का रास्ता साफ।

1973 : अमेरिका के राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन ने वियतनाम शांति समझौते की घोषणा और इसके साथ ही अमेरिका द्वारा लड़ा गया सबसे लंबा युद्ध समाप्त हो गया। युद्धविराम 27 जनवरी से लागू हुआ।

1989 : ताजिकिस्तान में शक्तिशाली भूकंप में सैकड़ों लोगों की मौत।

1997 : मेडलीन अल्ब्राइट ने राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की सरकार में विदेश मंत्री का पदभार संभाला। वह अमेरिका की पहली महिला विदेश मंत्री थीं।

2002 : अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल का पाकिस्तान के कराची से अपहरण कर लिया गया। बाद में उनकी हत्या कर दी गई।

2009 : फिल्मों और टेलीविज़न के कार्यक्रमों में धूम्रपान के दृश्यों के प्रदर्शन पर लगा प्रतिबंध समाप्त कर दिया गया।

टॅग्स :सुभाष चंद्र बोस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेशवासियों ने नेताजी को अरसे तक अपनी उम्मीदों में जिंदा रखा

भारतRIP Roma Ray: 95 साल की उम्र में दुनिया से अलविदा?, कौन थीं रोमा रे

भारतनेताजी के परिवार ने 'पहले पीएम' वाले बयान पर कंगना रनौत को लगाई फटकार

भारतBihar Politics: 40 मिनट तक राज्यपाल से मुलाकात, मंत्री विजय चौधरी के साथ गवर्नर आर्लेकर से मिले सीएम नीतीश, लोकसभा चुनाव से पहले बिहार में राजनीति तेज, वजह क्या है

भारतNetaji Subhas Chandra Bose Jayanti 2024: खून के बदले आजादी देने का वादा, स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में सुनहरे अक्षरों में लिखा, जानें 

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष