लाइव न्यूज़ :

पंजाब में 23 मंत्री और विधायक कोरोना वायरस से संक्रमित

By भाषा | Updated: August 26, 2020 20:17 IST

मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने हालात के मद्देनजर जेईई और नीट की परीक्षाएं आयोजित नहीं कराने पर जोर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देसिंह ने हालांकि यह नहीं बताया कि पंजाब के कितने मंत्री और विधायक अब तक ठीक हो चुके हैं।अगर विधायकों और मंत्रियों की यह हालत है तो अंदाजा लगाया जा सकता है कि जमीनी हालात कितने गंभीर होंगे।

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिन्दर सिंह ने बुधवार को कहा कि राज्य में 28 अगस्त को विधानसभा सत्र शुरू होने से दो दिन पहले 23 मंत्री और विधायक कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की सात राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कांफ्रेंस के जरिये हुई बैठक के दौरान यह जानकारी दी।

मुख्यमंत्री ने हालात के मद्देनजर जेईई और नीट की परीक्षाएं आयोजित नहीं कराने पर जोर दिया। सिंह ने हालांकि यह नहीं बताया कि पंजाब के कितने मंत्री और विधायक अब तक ठीक हो चुके हैं। उन्होंने एक विज्ञप्ति में कहा, ''पंजाब विधानसभा का सत्र शुरू होने में अब दो दिन बाकी हैं। 23 मंत्री और विधायक कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। अगर विधायकों और मंत्रियों की यह हालत है तो अंदाजा लगाया जा सकता है कि जमीनी हालात कितने गंभीर होंगे। परीक्षाएं कराने के लिये माहौल अनुकूल नहीं है।'' 

पंजाब में कोरोना वायरस से 49 और मरीजों की मौत, 1,293 नये मामले

पंजाब में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण 49 और मरीजों की मौत हो गयी जिससे मरने वालों की संख्या प्रदेश में बढ़ कर 1,178 हो गयी है । मंगलवार को संक्रमण के 1293 नये मामले सामने आये जिससे प्रदेश में संक्रमितों का आंकड़ा 44,577 पर पहुंच गया । मेडिकल बुलेटिन में इसकी जानकारी दी गयी है। इसमें कहा गया है कि पंजाब में कोरोना वायरस संक्रमण से एक दिन में होने वाली मौत की यह तीसरी सर्वाधिक संख्या है ।

इससे पहले 17 अगस्त को 51 और 23 अगस्त को 50 लोगों की मौत हो गयी थी । बुलेटिन के अनुसार पंजाब में आज जिन मरीजों की मौत हुयी है उनमें लुधियाना में 11, मोहाली में नौ, अमृतसर एवं पटियाला में पांच—पांच, फरीदकोट एवं जालंधर में चार—चार, संगरूर में तीन, फतेहगढ़ साहिब एवं मोगा में दो—दो, तथा गुरदासपुर, बठिंडा, पठानकोट एवं मानसा में एक-एक मरीज शामिल हैं ।

बुलेटिन में कहा गया है कि आज जिन जिलों में नये मामले सामने आये हैं उनमें लुधियाना (175), मोहाली (154), गुरदासपुर (149), पटियाला (140),जालंधर (119), बठिंडा (82), अमृतर (75), कपूरथला (65) और होशियारपुर (61) तथा अन्य जिले शामिल है। इसमें कहा गया है कि संक्रमण का सफल इलाज होने के बाद प्रदेश में आज 788 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गयी ।

अब तक प्रदेश में 29,145 मरीज संक्रमण से ठीक हो चुके हैं । इसमें कहा गया है कि अभी प्रदेश में 14,254 मरीजों का उपचार चल रहा है । बुलेटिन में कहा गया है कि 55 मरीजों की हालत नाजुक हैं और उन्हें वेंटिलेटर पर खा गया है जबकि 499 आक्सीजन पर हैं ।

टॅग्स :पंजाबकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टकॉल सेंटर से 132 अरेस्ट, 1.07 करोड़ रुपये, 98 लैपटॉप, 229 मोबाइल और 19 वाहन बरामद, 300 से अधिक बैंक खातों से लेन-देन पर रोक, सबसे बड़े साइबर धोखाधड़ी गिरोह का भंडाफोड़

भारत'उलटी पड़ेगी ये कार्रवाई': ED द्वारा पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा की गिरफ़्तारी पर बोले अरविंद केजरीवाल

भारत'केजरीवाल का राजनीतिक चैप्टर खत्म, नाम भी मिट जाएगा', किरण रिजिजू का केजरीवाल पर बड़ा हमला

भारतराघव चड्ढा का बड़ा बयान, पंजाब ब्लास्ट पर CM पर सवाल, ISI को लेकर घमासान

भारत अधिक खबरें

भारतआर्थिक तूफ़ान सर पर और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बाँट रहे हैं?, राहुल ने कहा-किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं, PM हंसकर रील बना रहे, वीडियो

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ