लाइव न्यूज़ :

केरल में कोविड-19 के 2,212 नए मामले, 16 मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: February 22, 2021 20:41 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 22 फरवरी केरल में सोमवार को कोविड-19 से 2,212 और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है जिनमें से दो ब्रिटेन से लौटे यात्री भी शामिल हैं जबकि गत 24 घंटे में 16 लोगों की संक्रमण की वजह से मौत हुई है।

इसके साथ ही केरल में अबतक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 10,37,218 हो गई है जिनमें से 4,105 मरीजों की मौत हुई है।

स्वास्थ्य मंत्री के के शैलजा ने बताया कि गत 24 घंटे में 5,037 मरीजों ने कोविड-19 को मात दी है।

उन्होंने बताया कि इस अवधि में 38,103 नमूनों की जांच की गई जिनमें से 5.81 प्रतिशत नमूनों में संक्रमण की पुष्टि हुई।

मंत्री ने बताया कि गत 24 घंटे में ब्रिटेन से आए दो यात्रियों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है जिन्हें मिलाकर ब्रिटेन से लौटे संक्रमितेों की कुल संख्या बढ़कर 88 हो गई है। इनमें से 10 मरीज वायरस के नए प्रकार से संक्रमित मिले।

शैलजा ने बताया कि सोमवार को कोझिकोड में सबसे अधिक 374 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई जबकि अलप्पुझा एवं एर्णाकुलम में क्रमश: 266 और 246 नए मामले आए।

मंत्री ने बताया कि इस समय राज्य में 55,468 मरीज उपचाराधीन है जबकि 2,42,070 लोग निगरानी में हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: कब है अक्षय तृतीया?, तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा मुहूर्त और सोना खरीदने का समय?

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

भारत अधिक खबरें

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया