लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में अभी तक 22 पुलिसकर्मियों की कोरोना वायरस से मौत, 2000 से ज्यादा पुलिस वाले संक्रमित

By भाषा | Updated: May 28, 2020 15:41 IST

भारत में कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र है. यहां अब तक करीब 57 हजार केस आए हैं जबकि 1897 लोगों की मौत हुई है.

Open in App
ठळक मुद्देभारत में कोरोना वायरस के अब तक 1.58 लाख मामले सामने आए हैं और 4500 से ज्यादा मामले आए हैंमहाराष्ट्र में सबसे ज्यादा मामले मुंबई में मिले हैं.

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस ने अभी तक कम से कम 22 पुलिसकर्मियों की जान ले ली है। एक अधिकारी ने कहा कि पिछले 24 घंटे में 130 से अधिक पुलिसकर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गए हैं। इसके साथ ही संक्रमित पुलिसकर्मियों की कुल संख्या बढ़कर 2,095 हो गई है। उन्होंने कहा, ‘‘कुल संक्रमित पुलिसकर्मियों में से 236 अधिकारी हैं जबकि 1,859 अन्य कांस्टेबुलरी रैंक के कर्मचारी हैं। सभी का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।’’

उन्होंने कहा कि अभी तक 75 अधिकारी और 822 कांस्टेबुलरी रैंक के कर्मी संक्रमण से ठीक हो चुके हैं। अधिकारी के अनुसार, लॉकडाउन के दौरान पुलिसकर्मियों पर हमले की 254 घटनाएं हुईं और इन मामलों के संबंध में अभी तक 833 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। उन्होंने कहा, ‘‘लॉकडाउन के दौरान असामाजिक तत्वों द्वारा 40 से अधिक स्वास्थ्य पेशेवरों पर भी हमले किये गए।’’

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र पुलिस ने लॉकडाउन आदेश का उल्लंघन करने के आरोप में आईपीसी की धारा 188 के तहत कम से कम 1,16,670 मामले दर्ज किये हैं जिसमें 23,314 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने कम से कम 705 लोगों का पता लगाया है जिन्होंने घर पर पृथक रहने के नियम का उल्लंघन किया। इस आंकड़े में मुम्बई शामिल नहीं है।

उन्होंने कहा कि राज्य भर में पुलिस नियंत्रण कक्षों को कोरोना वायरस महामारी के संबंध में करीब 96,700 कॉल आयीं। अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने लॉकडाउन अवधि के दौरान अवैध परिवहन के 1,323 अपराध दर्ज किये और 75,813 वाहन जब्त किये हैं। विभिन्न अपराधों के लिए पुलिस द्वारा 5.75 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला गया है।

टॅग्स :मुंबईमहाराष्ट्रकोरोना वायरसमहाराष्ट्र में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी