लाइव न्यूज़ :

कोरोना संकट के चलते 22 दिन के बच्चे को लेकर काम पर लौटीं IAS अफसर, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर

By स्वाति सिंह | Updated: April 13, 2020 15:27 IST

आंध्र प्रदेश में कोरोना महामारी के कुल मामलों की संख्या 432 हो गई है। इसी बीच 2013 बैच की आईएएस ऑफिसर सृजना गुम्‍माला के काम पर लौटने के बाद ऑफिस में अपनी गोद में बच्चे को पकड़े हुए एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देमहिला IAS बच्चे को जन्म देने के एक महीने बाद ही अपने काम पर लौट आई हैं।सृजना गुम्‍माला कीअपनी गोद में बच्चे को पकड़े हुए एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है।

विशाखापट्टनम: आंध्रप्रदेश में विशाखापट्टनम के नगर निकाय की प्रमुख बच्चे को जन्म देने के एक महीने बाद ही अपने काम पर लौट आई हैं। देश चल रहे कोरोना वायरस महामारी का सामना कर रहा है। इसके मद्देनजर महिला आईएएस जल्द से जल्द वापस ड्यूटी पर आ गई हैं। मालूम हो कि सरकारी नियमों के मुताबिक, महिलाओं को छह महीने के मातृत्व अवकाश दिया जाता है। 

2013 बैच की आईएएस ऑफिसर सृजना गुम्‍माला के काम पर लौटने के बाद ऑफिस में अपनी गोद में बच्चे को पकड़े हुए एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, गुम्‍माला ने कहा, 'यह मेरे लिए मेरे काम की पुकार की तरह है। एक इंसान के रूप में प्रशासन की मदद के लिए यह मेरी प्रतिक्रिया है। मुझे लगा कि यह ऐसा वक्त है जब हम सबको एक दूसरे के साथ खड़े होने और एक दूसरे की ताकत बनना चाहिए।'

इस तस्वीर के सामने आने के बाद केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने उनकी प्रशंसा करते हुए अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर उनका आभार व्यक्त किया है। उन्होंने लिखा, 'कोरोना संकट में अपने कर्तव्य की पुकार पर अपने 1 माह के बच्चे के साथ ग्रेटर विशाखापट्टनम की नगर आयुक्त श्रीमती सृजना गुम्माला वापस ड्यूटी पर लौट आईं। भाग्यशाली है यह राष्ट्र जहां ऐसे कोरोना योद्धा है। कर्तव्य निष्ठा के इस जीवंत उदाहरण के लिए आपका हृदय से आभार'

वहीं, बीजेपी नेता बीएल संतोष ने लिखा, 'वह अपने 1 महीने के बच्चे के साथ काम पर वापस लौट आईं। संकट के वक्त में उन्होंने ड्यूटी पर वापस आने का फैसला किया। राष्ट्र भाग्यशाली है कि हमारे पास इस तरह के कोरोना योद्धा हैं।

बता दें कि आंध्र प्रदेश में कोरोना महामारी के कुल मामलों की संख्या 432 हो गई है। जबकि सात लोगों की मौत हुई है और 12 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है। अभी 413 लोगों का इलाज चल रहा है।

टॅग्स :कोरोना वायरसआंध्र प्रदेश निर्माण दिवस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

क्राइम अलर्टशादीशुदा नेवी कर्मचारी ने की प्रेमिका की हत्या, शव के 3 टुकड़े किए, एक टुकड़ा फ्रीज़र में रखा, दूसरा बिस्तर के नीचे छिपाया और एक टुकड़े को जला दिया

क्राइम अलर्टमाता-पिता के घर गई पत्नी?, नौसेना कर्मचारी रविंद्र ने प्रेमिका मौनिका को घर बुलाया, हत्या कर शव टुकड़े-टुकड़े कर आधा फ्रिज में और आधा बोरी में पैक कर फेंका?

क्रिकेट7वीं आईडीसीए महिला टी10 राष्ट्रीय क्रिकेट चैंपियनशिपः 5 रन से विजेता, आंध्र प्रदेश ने दिल्ली को हराया

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब