लाइव न्यूज़ :

केरल में कोरोना वायरस संक्रमण के 21,890 नए मामले, 28 मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: April 26, 2021 21:25 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम/अमरावती, 26 अप्रैल केरल में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 21,890 नए मामले आने के साथ ही राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 14.27 लाख तक पहुंच गई। संक्रमण के नए मामलों में 70 स्वास्थ्यकर्मी भी शामिल हैं।

मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने कहा कि राज्य में कोविड-19 के 28 मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 5,138 हो गई। इसी अवधि में 7,943 लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई, जिसके साथ ही अब तक 11,89,267 लोग संक्रमणमुक्त हो चुके हैं।

विजयन ने कहा कि केरल में सोमवार को 96,378 नमूनों की जांच की गई। राज्य में फिलहाल 2,32,812 मरीज उपचाराधीन हैं।

उधर, आंध्र प्रदेश में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 9,881 नए मामले सामने आए, जिसके बाद संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 10,43,441 हो गई।

प्रदेश में इसी अवधि में कोविड-19 के 51 और मरीजों की मौत के बाद इस घातक वायरस से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 7,736 तक पहुंच गई।

स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक, राज्य में इसी अवधि में 4,431 लोगों के स्वस्थ होने के बाद ठीक हुए लोगों की संख्या बढ़कर 9,40,574 हो गई है।

आंध्र प्रदेश में 95,131 मरीज उपचाराधीन हैं जबकि पिछले 24 घंटे में 74,000 से अधिक नमूनों की जांच की गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू