लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन से पंजाब आए 216 लोगों को संस्थागत पृथक-वास में भेजा जाएगा

By भाषा | Updated: December 24, 2020 23:57 IST

Open in App

अमृतसर, 24 दिसंबर ब्रिटेन से 22 दिसंबर को एक उड़ान से आए 216 यात्रियों को संस्थागत पृथक-वास में रखा जाएगा। इस उड़ान के सात यात्रियों और चालक दल के एक सदस्य में संक्रमण की पुष्टि होने के बाद उनके संपर्क में आए बाकी यात्रियों को पृथक-वास में भेजने का फैसला किया गया है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को इस बारे में जानकारी दी।

पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिधू ने बृहस्पतिवार को सभी सिविल सर्जनों को निर्देश दिया है कि वे हाल में ब्रिटेन से लौटे सभी लोगों की जानकारी का पता करें, उनकी निगरानी व जांच करें। सिंधू ने एक बयान में कहा कि ब्रिटेन से दिल्ली हवाईअड्डे आए और बाद में पंजाब पहुंचे 1,822 यात्रियों की सूची राज्य प्राधिकारियों को मिली है और उसे वे सभी जिलों के साथ साझा कर चुके हैं।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यात्री अमृतसर समेत अलग-अलग जिलों के हैं और उन्हें उनके घरों से संस्थागत पृथक-वास में ले जाया जाएगा।

लंदन से एअर इंडिया की उड़ान मंगलवार को अमृतसर के श्री गुरु रामदासजी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आयी थी। इसमें 250 यात्री और चालक दल के 22 सदस्य सवार थे जिनमें से आठ लोगों के संक्रमितत होने की पुष्टि हुई थी।

अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को सभी लोगों की जांच की गयी और आठ लोग संक्रमित पाए गए। पंजाब सरकार के दिशा-निर्देश के तहत अधिकतम सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए संपर्क में आए 216 यात्रियों को भी पृथक-वास में भेजने का फैसला किया गया।

ब्रिटेन में कोरोना वायरस का नया स्वरूप मिलने के बाद भारत ने 31 दिसंबर तक ब्रिटेन के लिए सभी यात्री उड़ानों पर रोक लगा दी है।

सिविल सर्जन डॉ. रवींद्र सिंह सेठी ने बृहस्पतिवार को बताया, ‘‘आरटी-पीसीआर जांच में चालक दल के एक सदस्य समेत आठ लोग संक्रमित पाए गए। उन सभी को निजी अस्पताल भेज दिया गया। उनके नमूनों को आगे जांच के लिए पुणे की प्रयोगशाला में भेजा गया है।’’

उन्होंने कहा कि 216 यात्रियों में 10 यात्री अमृतसर के थे और उन्हें पृथक-वास केंद्र में भेजा गया। सेठी ने कहा कि दूसरे जिलों के यात्रियों के बारे में संबंधित जिलों के सिविल सर्जन को सूचना दे दी गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत अधिक खबरें

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO