लाइव न्यूज़ :

सेरेब्रल पाल्सी से पीड़ित 21 वर्षीय तुहिन डे ने जेईई परीक्षा उत्तीर्ण की

By भाषा | Updated: December 22, 2020 16:37 IST

Open in App

कोटा, 22 दिसंबर तुहिन डे का गले से नीचे का शरीर भले ही लकवाग्रस्त हो, लेकिन उनके इरादे फौलाद से भी मजबूत हैं और इन्हीं की बदौलत उन्होंने जेईई परीक्षा में सफलता हासिल की।

सेरेबल पाल्सी रोग से पीड़ित 21 वर्षीय डे मुंह से पेन पकड़कर लिखते हैं और इसी तरह से वह अपना मोबाइल फोन और कंप्यूटर चलाते हैं। जेईई (मुख्य) परीक्षा में 438 वीं रैंक हासिल कर पश्चिम बंगाल के शिवपुर स्थित भारतीय अभियांत्रिकी विज्ञान और प्रौद्योगिकी संस्थान में प्रवेश लिया है।

अब तक डे की 20 सर्जरी हो चुकी है तथा उनकी हड्डियों को सीधा रखने के लिए कई प्लेटें लगाई जा चुकी हैं। पश्चिम बंगाल के मिदनापुर के रहने वाले डे ने राजस्थान के कोटा में रहकर परीक्षा की तैयारी की।

उन्होंने पिछले साल जेईई एडवांस्ड परीक्षा उत्तीर्ण कर ली थी, लेकिन कक्षा 12 में जरूरी अंक प्राप्त नहीं कर सके थे।

आईआईईएसटी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने फोन पर कहा, “संस्थान में सभी खुश हैं ऐसे किसी छात्र ने प्रवेश लिया है। मैं प्रसन्न हूं कि उन्हें कई पुरस्कार मिल चुके हैं और वह हमारे लिए निश्चित रूप से अच्छे छात्र साबित होंगे।”

अधिकारी ने कहा कि यह पहली बार है जब 90 प्रतिशत विकलांगता वाला कोई छात्र उनके संस्थान में अध्ययन करेगा।

महान भौतिकशास्त्री स्टीफन हाकिंग तुहिन डे के आदर्श हैं।

डे ने पीटीआई-भाषा से कहा कि इंजीनियरिंग में शारीरिक रूप से ज्यादा काम नहीं करना होता इसलिए उन्होंने अपने सपने को सच करने के लिए इसे चुना।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण