लाइव न्यूज़ :

अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 205 नए मामले, चार लोगों की मौत

By भाषा | Updated: May 12, 2021 11:10 IST

Open in App

ईटानगर, 12 मई अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 205 नए मामले सामने आने के बाद बुधवार को राज्य में संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 20,575 हो गई। वहीं, संक्रमण से चार और लोगों की मौत होने से मृतक संख्या 68 हो गयी है।

राज्य निगरानी अधिकारी डॉ. लोबसांग जाम्पा ने बुधवार को बताया कि कैपिटल कॉम्प्लैक्स क्षेत्र में सर्वाधिक 35 नए मामले सामने आए। इसके बाद लोअर सुबनसिरि में 21, चांगलांग और नामसई में 17-17, लोअर दिबांग वैली में 16, लोहित में 15, तवांग में 13 और ईस्ट सियांग में 12 मामले आए।

डॉ. जाम्पा ने बताया कि ‘रैपिड एंटीजन’ जांच से 180 मामले, ‘आरटी-पीसीआर’ से 10 मामले और ‘ट्रूनैट’ जांच से 15 मामलों की पुष्टि हुई।

उन्होंने बताया कि मंगलवार को 232 लोग ठीक हो गए और इसके साथ ही राज्य में संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या बढ़कर 18,583 हो गई। राज्य में मरीजों के ठीक होने की दर 90.32 प्रतिशत है। जबकि, जांच में संक्रमित पाए जाने की दर 6.85 प्रतिशत है।

डॉ. जाम्पा ने बताया कि राज्य में कुल 1,924 लोगों का अभी कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है। अरुणाचल प्रदेश में अब तक कुल 4,88,727 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है।

इस बीच, राज्य के टीकाकरण अधिकारी डॉ. दिमोंग पाडुंग ने बताया कि जनवरी में टीकाकरण अभियान शुरू होने के बाद से राज्य में 2,97,017 लोगों को कोविड-रोधी टीके लगाए गए हैं।

महामारी की दूसरी लहर के दौरान कोविड-19 संबंधी दिशा-निर्देशों के उल्लंघन के 6,778 मामले आए हैं और जुर्माने के तौर पर 9,19,600 रुपये की राशि वसूली गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहिला आरक्षण अधिनियमः तीन लाइन का व्हिप जारी?, लोकसभा-राज्यसभा के सभी भाजपा सदस्य 16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहे?

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Health: दिल का दौरा पड़ा और फेफड़े में समस्या?, आशा भोसले की हालत नाजुक, पीएम मोदी ने एक्स पर किया पोस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः 61 पर 0 और 76 पर 4?, 4.6 से 7.6 ओवर में गिरे 4 विकेट?, वेणुगोपाल राव ने कहा-केएल राहुल, पथुम निसांका, अक्षर पटेल और समीर रिजवी?

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

भारतकौन थीं सरोज पांडेय?

भारत अधिक खबरें

भारतपीएम मोदी ने आशा भोंसले की स्वास्थ्य को लेकर जताई गहरी चिंता, सीने में संक्रमण के बाद भर्ती सुरों की मलिका हुईं एडमिट

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

भारतमध्य प्रदेश चीतों के पुनरुद्धार का नया केंद्र, 'गामिनी' ने खुले जंगल में दिए 4 शावक