लाइव न्यूज़ :

केरल में भूस्खलन वाले स्थान से 20 शव बरामद; लापता व्यक्तियों की तलाश जारी

By भाषा | Updated: August 8, 2020 16:30 IST

शनिवार को मौसम विभाग ने राज्य के चार जिलों- आपदा प्रभावित इडुक्की, वायनाड, त्रिशूर और पलक्कड़ जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार, केरल में पिछले 24 घंटों में औसतन 95 मिलीमीटर बारिश हुई। 

Open in App
ठळक मुद्देकेरल के इडुक्की जिले में भूस्खलन की घटना के बाद मलबे से अब तक कम से कम 20 शव बरामद किए गए हैंचाय बागान में काम करने वाले श्रमिकों के 20 मकान इस भूस्खलन की चपेट में आ गए।

इडुक्की: केरल के इडुक्की जिले में भूस्खलन की घटना के बाद मलबे से अब तक कम से कम 20 शव बरामद किए गए हैं, जबकि लापता लोगों का पता लगाने के लिए लगातार हो रही बारिश के बावजूद प्रयास जारी है। चाय बागान में काम करने वाले श्रमिकों के 20 मकान इस भूस्खलन की चपेट में आ गए।

राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की दो टीमों ने शनिवार सुबह तलाश एवं बचाव अभियान शुरू किया है। इडुक्की के जिलाधिकारी एच दिनेश ने बताया, ‘‘शुक्रवार रात को हमने दो शव बरामद किए थे। आज हमने दो और शव बरामद किए हैं। इसके साथ ही, अब तक 20 शव बरामद किये जा चुके हैं।’’

जिला प्रशासन के पास उपलब्ध रिकॉर्ड के अनुसार, 46 लोग अभी भी लापता हैं। उन्होंने बताया कि 12 लोगों को शुक्रवार को बचाया गया और उनका उपचार चल रहा है। देविकुलम के उप जिलाधिकारी प्रेम कृष्णन ने मीडिया से कहा, ‘‘पुलिस और दमकल अधिकारियों के अलावा एनडीआरएफ की दो टीमें तलाशी अभियान चला रही हैं। वे खराब मौसम के बावजूद काम कर रहे हैं।

खराब मौसम की वजह से संचार सेवाओं और क्षेत्र में बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई है।’’ इस बीच, शनिवार को मौसम विभाग ने राज्य के चार जिलों- आपदा प्रभावित इडुक्की, वायनाड, त्रिशूर और पलक्कड़ जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार, केरल में पिछले 24 घंटों में औसतन 95 मिलीमीटर बारिश हुई। 

टॅग्स :केरल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब