लाइव न्यूज़ :

डोडा में मुठभेड़ में 2 आतंकी ढेर, मुठभेड़ जारी, रियासी में हमले वाले स्थान पर तलाशी अभियान तेज

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: June 26, 2024 14:08 IST

अधिकारियों ने बताया कि जिला डोडा में बुधवार को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ उस समय शुरू हो गई जब वहां छुपे आतंकियों ने हथियार डालने से मना कर दिया। गंडोह के लुडू इलाके में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच अभी भी गोलीबारी हो रही है।

Open in App
ठळक मुद्देमारे गए आतंकियों की तत्काल पहचान नहीं हो पाई है, लेकिन उनके विदेशी होने की संभावना हैदरअसल, गंडोह के बजर सिन्नू इलाके में आतंकियों का एक दल देखा गया थासुरक्षाबलों ने तुरंत सिन्नू का रुख किया

जम्मू: डोडा जिले के गंडोह इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में समाचार भिजवाए जाने तक दो विदेशी आतंकी मारे जा चुके थे और एक अन्य के साथ गोलीबारी जारी थी। इस बीच सुरक्षाबलों ने रियासी के उस घटनास्थल पर व्याप्क तलाशी अभियान छेड़ा है जहां कुछ दिन पहले आतंकियों ने यात्री बस पर हमला बोल 10 श्रद्धालुओं को मौट के घाट उतार दिया था। यह तलाशी अभियान इसलिए छेड़ा गया है क्योंकि वहां तीन संदिग्धों को देखने कीसूचना मिली थी।

अधिकारियों ने बताया कि जिला डोडा में बुधवार को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ उस समय शुरू हो गई जब वहां छुपे आतंकियों ने हथियार डालने से मना कर दिया। गंडोह के लुडू इलाके में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच अभी भी गोलीबारी हो रही है। सूत्रों के अनुसार, सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया है। यहां कुछ और आतंकी घिरे हुए हैं। गोलीबारी के दौरान एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है। जवान को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। यह इलाका घने जंगल और पहाड़ से घिरा हुआ है।

मारे गए आतंकियों की तत्काल पहचान नहीं हो पाई है, लेकिन उनके विदेशी होने की संभावना है। दरअसल गंडोह के बजर सिन्नू इलाके में आतंकियों का एक दल देखा गया था। सुरक्षाबलों ने तुरंत सिन्नू का रुख किया। आतंकियों ने जवानों को अपने ठिकाने की तरफ आते देख उन पर फायरिंग करते हुए वहां से भागने का प्रयास किया। जवानों ने खुद को बचाते हुए जवाबी फायर किया और इसके साथ ही वहां मुठभेड़ शुरु हो गई। कुछ ही देर में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया।

यादरहे जिला डोडा के छत्तरगला और गंडोह में ही 11 और 12 जून को आतंकियों ने सुरक्षाबलों की चौकियों पर दो हमले किए थे। इन हमलों में छह सुरक्षाकर्मी घायल हुए थे। जबकि डोडा में पिछले कुछ दिनों से लगातार आतंकियों की तलाश में तलाशी अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी बीच कई बार अलग-अलग जगहों पर संदिग्ध देखे जाने की भी सूचना मिल रही थी, लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लग पा रही थी।

दूसरी ओर आज दोपहर को स्थानीय लोगों ने रियासी में उसी जगह पर तीन हथियारबंद संदिग्ध देखे, जिस जगह पर नौ जून को आतंकियों ने श्रद्धालुओं की बस पर हमला किया था। इसके बाद ग्रामीणों ने इस बात की जानकारी सेना व पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही सेना, पुलिस व सीआरपीएफ के जवानों ने पूरे क्षेत्र को घेरकर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। वहीं, सुरक्षाबल के जवानों ने इस क्षेत्र के साथ लगते राजौरी क्षेत्र में भी तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। सेना व पुलिस के उच्च अधिकारी भी मौके पर पहुंच चुके हैं और पूरे अभियान पर अपनी नजर रखे हुए हैं।

 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरJammuSrinagar
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी