लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी के बाद CM देवेंद्र फडणीस को माओवादियों ने दी धमकी, गृह मंत्रालय ने किया खुालासा

By पल्लवी कुमारी | Updated: June 8, 2018 22:57 IST

महाराष्ट्र गृह मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक इन पत्रों में हाल ही में हुए गढ़चिरौली एनकाउंटर का भी जिक्र किया गया है

Open in App

नई दिल्ली, 8 जून: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को निशाना बनाने के बाद माओवादियों के दो पत्र और भी सामने आए हैं। इन पत्रों में महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणीस और उनके परिवार के खिलाफ साजिश रचने और हत्या की धमकी देने का खुलासा किया गया है।

महाराष्ट्र गृह मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक इन पत्रों में हाल ही में हुए गढ़चिरौली एनकाउंटर का भी जिक्र किया गया है। जिसमें कई माओवादी मारे गए थे। खबरों के मुताबिक ये दोनों खत पांच पेज के हैं और जो मई 2018 में लिखा गया है। पीपल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी ने इन खतों में लिखा है कि दंडकारण्य में आदिवासियों पर भारत की सरकार अत्याचार कर रही है। गढ़चिरौली जैसे एनकाउंटर का जिक्र करते हुए कहा गया है कि इनकी वजह से संगठन को काफी नुकसान हुआ। 

बता दें कि इससे पहले माओवादियों के साथ कथित ‘‘ संबंधों ’’ के लिए गिरफ्तार किए गए एक व्यक्ति के घर से मिले एक पत्र में कहा गया है कि माओवादी ‘‘ राजीव गांधी हत्याकांड जैसी घटना ’’ (को अंजाम देने) पर विचार कर रहे हैं और इसमें सुझाया गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके ‘‘ रोड शो ’’ के दौरान निशाना बनाया जाए। 

पुलिस के अनुसार यह पत्र ‘ आर ’ नाम के किसी व्यक्ति ने किसी कॉमरेड प्रकाश को पत्र भेजा है। इसमें एम -4 रायफल खरीदने के लिए आठ करोड़ रुपये की और साथ ही घटना को अंजाम देने के लिए चार लाख राउंड गोला बारूद की जरूरत की बात की गयी है। 

पुलिस ने बताया कि पत्र रोना विल्सन के घर से बरामद किया गया जिन्हें हाल में मुंबई , नागपुर एवं दिल्ली से पांच दूसरे लोगों सहित गिरफ्तार किया गया था। इन लोगों को दिसंबर में यहां आयोजित किए गए ‘ एलगार परिषद ’ और उसके बाद जिले के भीमा - कोरेगांव में हुई हिंसा के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया। 

(भाषा इनपुट)

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें

टॅग्स :देवेंद्र फडनवीसनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

क्राइम अलर्टनशे के कारोबार पर प्रहार की दिशा में बड़ा कदम 

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल